---Advertisement---

LPL 2023: Babar Azam को लेकर Ramiz Raja ने कह दी ऐसी बात, सुनकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

LPL 2023: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। आपको बता दें कि रमीज ने हाल में ही बाबर आजम को लेकर एक अटपटा बयान दे दिया है। मैं बाबर से शादी करना चाहता हूं-रमीज राजा पाकिस्तान के क्रिकेटर कमेंटेटर, यूट्यूबर और पीसीबी के पूर्व अध्यक्ष ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 8, 2023 4:12 अपराह्न | Updated: अगस्त 9, 2023 12:38 अपराह्न

Ramiz-Babar
Follow Us
---Advertisement---

LPL 2023: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। आपको बता दें कि रमीज ने हाल में ही बाबर आजम को लेकर एक अटपटा बयान दे दिया है।

मैं बाबर से शादी करना चाहता हूं-रमीज राजा

पाकिस्तान के क्रिकेटर कमेंटेटर, यूट्यूबर और पीसीबी के पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा ने अपने हालिया बयान से सबको हैरान कर दिया है। आपको बता दें कि रमीज राजा ने अपने हालिया बयान में पाकिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज बाबर आजम से शादी करने कि बात कह डाली है। रमीज ने अपने बयान में कहा कि, बाबर एक क्लास बैटर हैं। मैं उनसे प्यार करता हूँ और उनसे शादी करना चाहता हूं। शहरयार एजाज़ नाम के व्यक्ति ने रमीज के द्वारा कही गयी इस बात को ट्विटर पर शेयर किया है ।

https://twitter.com/SharyOfficial/status/1688618930418450434?s=20

बाबर ने लंका प्रीमियर लीग में खेली शानदार पारी

पाकिस्तान के स्टार बैटर बाबर आजम ने हाल में ही लंका प्रीमियर लीग में खेलते हुए बेहतरीन 104 रनों कि पारी खेली थी। बाबर ने लंका प्रीमियर लीग में कोलंबो स्ट्राइकर्स और गॉल टाइटंस के बीच हुए एक मैच में 54 गेंदों में 104 रनों की पारी खेलते हुए रिकॉर्ड बना दिया। बाबर ऐसा करने वाले पहले एशियाई बल्लेबाज बन गए हैं। आपको बता दें कि अब बाबर के नाम टी 20 में 10 शतक हो गए हैं और वह भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली से इस मामले में आगे निकल गए हैं। विराट के नाम टी 20 में 8 शतक हैं।

बाबर हैं रिकॉर्डों के किंग

पाकिस्तान के हरफनमौला क्रिकेटर बाबर आजम के नाम विश्व क्रिकेट में बहुत से रिकॉर्ड हैं। आपको बता दें कि बाबर ने इसी साल मई में खेले गए न्यूज़ीलैंड-पकिस्तान चौथे वनडे के दौरान एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया था। बाबर ने इस मैच में अपने 5000 रन पूरे किये थें। वनडे इंटरनेशनल में 100 से कम पारियों में 5000 रन पूरा करने वाले वह पहले बल्लेबाज बने थें । बाबर ने 97 वनडे पारियों में यह कारनामा किया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli

अप्रैल 17, 2026

Virat Kohli

अप्रैल 16, 2026

Josh Hazlewood

अप्रैल 16, 2026

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026

Ajinkya Rahane

अप्रैल 15, 2026

Praful Hinge

अप्रैल 14, 2026