---Advertisement---

राधिका संग Mahendra Singh Dhoni की इस तस्वीर को देख नजरें नहीं हटा पा रहे फैंस! कैपश्न दिल जीत लेगा

Mahendra Singh Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी एक तस्वीर शेयर करते हुए अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को शादी की बधाई देते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 14, 2024 6:08 अपराह्न

Mahendra Singh Dhoni
Follow Us
---Advertisement---

Mahendra Singh Dhoni: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इस शादी में बॉलीवुड स्टार्स से लेकर क्रिकेटर्स का जमावड़ा दिखा और ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी ने पूरी की पूरी लाइमलाइट बटोर ली है। न सिर्फ शादी में बल्कि आशीर्वाद सेरेमनी में भी माही अपनी पत्नी साक्षी धोनी और बेटी के साथ नजर आए। वहीं इस सब के बीच अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से एक अनसीन तस्वीर शेयर करते नजर आए। जी हां, आइए देखते हैं क्या है खास जो है खूब चर्चा में जिसे माही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर करते हुए नजर आए।

माही और राधिका की यह क्यूट तस्वीर

यहां महेंद्र सिंह धोनी एक तस्वीर में राधिका पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह राधिका को हग कर रहे हैं जहां वह सिंदूर और मांग टीके में काफी खुश नजर आ रही है। इस दौरान अनंत अंबानी भी धोनी का हाथ पकड़े हुए दिख रहे हैं। वहीं साक्षी धोनी पीछे खड़ी इमोशनल नजर आ रही है। विदाई के दौरान हर किसी के चेहरे पर गम और खुशी की झलक साफ दिखाई दे रही है।

खास पोस्ट से माही ने दी बधाई

इस तस्वीर को शेयर करते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने कैप्शन में लिखा, “राधिका आपकी चमकते मुस्कान कभी फीकी ना पड़े। अनंत कृपया राधिका को इस प्यार और दयालुता से संजोना और उसकी देखभाल करना जारी रखें जैसा आप अपने आसपास के सभी लोगों के साथ करते हैं। आपकी शादीशुदा जिंदगी खुशियों हंसी और रोमांच से भरी रहे बधाई हो और जल्दी आप सभी से मुलाकात होगी गाना विरेन अंकल के लिए है।”

तस्वीर पर फैंस लुटा रहे प्यार

इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। जहां इस तस्वीर में पीछे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा माही है तो उनकी शादी भी मुमकिन है तो दूसरे ने कहा राधिका 7 थाला की ये वजह है। इस तस्वीर को कुछ मिनट में एक मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

जश्न पर लोगों की नजर

गौरतलब है कि 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी हुई है। वहीं 13 जुलाई को आशीर्वाद सेरेमनी रखा गया था। रिपोर्ट के मुताबिक आज अंबानी परिवार एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट करने वाले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026