---Advertisement---

संन्यास की खबरों के बीच Mary Kom ने जारी किया बयान, कहा- मैंने संन्यास…..

6 बार की विश्व चैंपियन मेरी कॉम के बयान से कल खेल जगत में अफ़रातफ़री मच गई। बुधवार शाम Mary Kom के संन्यास लेने की खबरें सामने आई। जिसके बाद हर कोई उन्हें उनके शानदार करियर को लेकर बधाई देने लग गया। लेकिन उसके कुछ समय बाद ही विश्व चैंपियन मेरी कॉम ने बयान जारी ...

Read more

Avatar of Anshika Shukla

By: Anshika Shukla

Published: जनवरी 25, 2024 10:53 पूर्वाह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

6 बार की विश्व चैंपियन मेरी कॉम के बयान से कल खेल जगत में अफ़रातफ़री मच गई। बुधवार शाम Mary Kom के संन्यास लेने की खबरें सामने आई। जिसके बाद हर कोई उन्हें उनके शानदार करियर को लेकर बधाई देने लग गया। लेकिन उसके कुछ समय बाद ही विश्व चैंपियन मेरी कॉम ने बयान जारी कर इन सभी खबरों का खंडन कर दिया।

Mary Kom ने जारी किया बयान

रिटायरमेंट की खबरों का खंडन करते हुए Mary Kom ने कहा “मीडिया के प्रिय दोस्तों, मैंने अभी तक संन्यास की घोषणा नहीं की है और मुझे ग़लत तरीक़े से दिखाया गया। जब भी मैं संन्यास की घोषणा करूँगी, मैं व्यक्तिगत रूप से मीडिया में आकर ऐलान करूँगी। मैंने कुछ मीडिया रिपोर्ट्स देखी जिसमें ये बोला गया कि मैंने संन्यास ले लिया है लेकिन ये सच नहीं है। “

उन्होंने आगे कहा- मैं 24 जनवरी को एक स्कूल के कार्यक्रम में भाग ले रही थी, जिसमें मैं बच्चों को प्रेरित कर रही थी और मैंने कहा- मुझे अभी भी मेडल की भूख है, लेकिन ओलंपिक में उम्र सीमा मुझे भाग लेने की अनुमति नहीं देती है। मैं अभी भी अपनी फिटनेस पर ध्यान से रही हूँ और जब भी संन्यास की घोषणा करूँगी तो सभी को सूचित करूँगी। कृपया इसे ठीक करें।

छः बार विश्व विजेता है Mary Kom

Mary Kom बॉक्सिंग के इतिहास में 6 बार विश्व ख़िताब जीतने वाली पहले महिला मुक्केबाज़ हैं। उन्होंने साल 2014 एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता। इतना ही नहीं साल 2012 में लंदन ओलंपिक्स में मैरी कॉम ने ब्रोंज मेडल अपने नाम किया। शायद ही कोई रिकॉर्ड या ख़िताब होगा जो मेरी से अछूता रहा होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand News

अक्टूबर 23, 2026

Hardik Pandya

अक्टूबर 20, 2026

Viral Video

अक्टूबर 19, 2026

Sunil Gavaskar

अक्टूबर 15, 2026

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026