---Advertisement---

MI VS CSK IPL 2023: धोनी एंड कंपनी ने रोहित की सेना को 7 विकेट से पीटा, रहाणे ने खेली आतिशी पारी

MI VS CSK IPL 2023: आईपीएल 2023 का 12वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया। इस मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अंजिक्ये रहाणे ने आतिशी अर्धशतकीय ...

Read more

Avatar of Divyanshu Rao

By: Divyanshu Rao

Published: अप्रैल 8, 2023 10:54 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

MI VS CSK IPL 2023: आईपीएल 2023 का 12वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया। इस मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अंजिक्ये रहाणे ने आतिशी अर्धशतकीय पारी खेली। रहाणे के अलावा सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड का बल्ला भी इस मैच में जमकर चला है।

मुंबई इंडियंस टॉप ऑर्डर रहा फ्लॉप

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 157 रन बनाए। इस दौरान मुंबई इंडियंस के लिए सबसे अधिक रन ईशान किशन और टिम डेविड ने बनाए। ईशान किशन ने 21 गेंदों पर 32 रनों की पारी खेली। जबकि टिम डेविड ने 22 गेंदों पर 31 रन बनाए। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे सफल गेंदबाज रवींद्र जडेजा रहे। रवींद्र जडेजा ने चार ओवर में 20 रन देकर मुंबई इंडियंस के तीन बल्लेबाजों को आउट किया। मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 158 रनों का टारगेट दिया।

Also Read: Shardul Thakur ने RCB के खिलाफ खेली आतिशी पारी रचा इतिहास, तोड़ा इस बल्लेबाज का रिकॉर्ड

रहाणे ने खेली आतिशी पारी 

मुंबई इडियंस के 158 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत खराब रही। चेन्नई सुपर किंग्स का सलामी बल्लेबाज डेव्वन कॉनवे ने बिना खाता खोले आउट हो गए। जिसके बाद बल्लेबाज करने आए अंजिक्य रहाणे मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों पर टूट पड़े। अंजिक्ये रहाणे ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों पर 61 रनों की पारी खेली। इस दौरान रहाणे ने सात चौके और तीन छक्के लगाए और चेन्नई सुपर किंग्स की जीत करीब निश्चित कर दी। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने 40 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली और चेन्नई सुपर किंग्स को मैच 7 विकेट से जीता दिया।

Also Read: Shardul Thakur ने RCB के खिलाफ खेली आतिशी पारी रचा इतिहास, तोड़ा इस बल्लेबाज का रिकॉर्ड

Avatar of Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

दिव्यांशु राव DNP INDIA Hindi में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं। दिव्यांशु पिछले तीन साल से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे स्पोर्ट्स बीट पर पिछले दो साल से काम कर रहे हैं। इससे पहले वे ईटीवी भारत में काम कर चुके हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026

Deepika Padukone

जून 24, 2026

Nora Fatehi

जून 13, 2026

Gautam Adani

जून 6, 2026

Shreyas Iyer

जून 5, 2026