---Advertisement---

MI Vs KKR IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स के 2 और मुंबई इंडियंस के दो ऐसे खिलाड़ी, जो अपने दम पर बदल सकते हैं मैच का रुख

MI Vs KKR IPL 2026: एमआई बनाम केकेआर आईपीएल 2026 मुकाबले में दोनों ही टीमों के ये 2-2 खिलाड़ी अपनी क्षमता से किसी भी स्थिति को बदल सकते हैं। ऐसे में इनका प्रदर्शन सभी फैन्स के लिए एक खास तोहफा साबित हो सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 29, 2026 11:47 पूर्वाह्न

MI Vs KKR IPL 2026
Follow Us
---Advertisement---

MI Vs KKR IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत शानदार रही। पिछले साल की डिफेडिंग चैंपियन आरसीबी यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने एसआरएच यानी सनराइजर्स हैदराबाद को हरा दिया। ऐसे में अब रविवार को एक और बड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम को एमआई बनाम केकेआर आईपीएल 2026 का मैच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों में एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी मौजूद हैं। मगर एमआई यानी मुंबई इंडियंस और केकेआर यानी कोलकाता नाइट राइडर्स के 2-2 खिलाड़ी अपने दम पर मुकाबले को कभी भी बदल सकते हैं।

एमआई बनाम केकेआर आईपीएल 2026: मुंबई के 2 तूफानी प्लेयर्स

रविवार को एमआई के 2 धांसू खिलाड़ी, जिनमें कप्तान हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल है। अगर दोनों प्लेयर अपनी लय में दिखे, तो विपक्षी टीम केकेआर के होश उड़ा सकते हैं। बता दें कि दोनों ही खिलाड़ियों ने हाल ही में टी20 विश्वकप में शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में मुंबई पलटन के फैन्स को इन दोनों से काफी उम्मीदें होंगी कि ये दोनों एमआई के पहले मुकाबले में गजब का प्रदर्शन करके अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दें। एमआई अपने 6वें खिताब को जीतने के टारगेट के साथ मैदान पर उतरेगी।

केकेआर के ये 2 खिलाड़ी बन सकते हैं गेमचेंजर

वहीं, दूसरी ओर केकेआर की बात करें, तो उनके पास भी एक से बढ़कर एक तूफानी प्लेयर्स हैं। हालांकि, सुनील नारायण और 2026 की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी रहे कैमरून ग्रीन पर सभी की नजरें रहेंगी। वेस्ट इंडीज के दिग्गज खिलाड़ी सुनील नारायण अपनी दमदार बॉलिंग के साथ अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए भी जाने जाते हैं। ऐसे में वो विपक्षी टीम का कोई भी प्लान कुछ ही ओवरों में खराब कर सकते हैं।

वहीं. ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर कैमरून ग्रीन को 25 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। ऐसे में यह धांसू ऑलराउंडर अपने प्रदर्शन से किसी भी स्थिति को बदल सकता है। केकेआर को इन दोनों ही स्टार खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें होंगी। गौरतलब है कि एमआई बनाम केकेआर आईपीएल 2026 का मैच मुंबई के वानखेड़े में खेला जाएगा। ऐसे में रिकॉर्ड की बात करें, तो इस मैदान पर बाद में खेलने वाली टीम के जीतने की संभावना ज्यादा रहती है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

कल का मौसम 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026