---Advertisement---

MI VS PBKS IPL 2023: Arjun Tendulkar ने पंजाब किंग्स को दिया बड़ा झटका, Prabhsimran Singh को किया चारों खाने चित…देखें Video

MI VS PBKS IPL 2023: आईपीएल 2023 का 31वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में अर्जुन तेंदुलकर ने पंजाब किंग्स को एक बड़ा झटका दिया। अर्जुन तेंदुलकर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पंजाब किंग्सके सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को आउट किया। ...

Read more

Avatar of Divyanshu Rao

By: Divyanshu Rao

Published: अप्रैल 22, 2023 8:57 अपराह्न

MI VS PBKS IPL 2023
Follow Us
---Advertisement---

MI VS PBKS IPL 2023: आईपीएल 2023 का 31वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में अर्जुन तेंदुलकर ने पंजाब किंग्स को एक बड़ा झटका दिया। अर्जुन तेंदुलकर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पंजाब किंग्सके सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को आउट किया। अर्जुन तेंदुलकर की शानदार गेंदबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

अर्जुन तेंदुलकर ने की शानदार गेंदबाजी 

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर पारी का 7वां ओवर कर रहे थे। ओवर की तीसरी गेंद अर्जुन तेंदुलकर ने ऐसी की प्रभसिमरन सिंह चारों खाने चित हो गए और एल्बीडब्ल्यू बोल्ड हो गए। प्रभसिमरन सिंह 17 गेंदों पर 26 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने दो छक्के और एक चौका लगाया। अर्जुन तेंदुलकर की शानदार गेंदबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Also Read: LSG VS GT IPL 2023: गुजरात और लखनऊ के खिलाड़ियों ने मैच से पहले मनाया ईद का जश्न, सोशल मीडिया पर देखें Video

अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2023 रहा बेहतरीन

गौर हो कि अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल 2023 में अपना डेब्यू किया है। उन्होंने अपना पहला मुकाबला केकेआर के खिलाफ खेला। लेकिन उनको इस मैच में कोई विकेट नहीं मिला। उन्होंने इस मैच में दो ओवर किए और बिना विकेट के रहे। लेकिन अगले मैच में अर्जुन तेंदुलकर ने कमाल की गेंदबाजी की और आईपीएल का पहला विकेट लिया। आईपीएल का पहला विकेट अर्जुन तेंदुलकर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लिया। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को आउट किया।

अर्जुन तेंदुलकर ने पंजाब किंग्स के अहम बल्लेबाज को किया आउट

वहीं अर्जुन तेंदुलकर ने आज के मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए टीम का सबसे अहम विकेट प्रभसिमरन सिंह का दिलाया। प्रभसिमरन सिंह ने आईपीएल में कमाल की बल्लेबाजी की है। उन्होंने 6 मुकाबलों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक बार 50 रनों से अधिक की पारी खेली है। प्रभसिमरन सिंह का स्कोर 60 रन रहा है।

Also Read: LSG VS GT IPL 2023: गुजरात और लखनऊ के खिलाड़ियों ने मैच से पहले मनाया ईद का जश्न, सोशल मीडिया पर देखें Video

Avatar of Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

दिव्यांशु राव DNP INDIA Hindi में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं। दिव्यांशु पिछले तीन साल से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे स्पोर्ट्स बीट पर पिछले दो साल से काम कर रहे हैं। इससे पहले वे ईटीवी भारत में काम कर चुके हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026