Mohammad Amir: मुंबई के वानखेड़े मैदान पर टीम इंडिया सेमीफाइनल की तैयारी कर रही है। वीरवार को इंग्लैंड के खिलाफ कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम वेस्ट इंडीज को हराकर शान से सेमीफाइनल में पहुंची। मगर दूसरी तरफ, सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी खिलाड़ी इंडिया की परफॉर्मेंस से जल रहे हैं। यही वजह है कि पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने एक बार भारत के खिलाफ जहर उगला है। इतना ही नहीं, उन्होंने भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को लेकर भी चौंकाने वाला बयान दिया है।
Mohammad Amir ने फिर उगला भारतीय टीम के खिलाफ जहर
पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद आमिर ने कहा, ‘अगर मैं क्रिकेट के नजरिए से एनालाइज करूं, तो इंडिया अच्छा क्रिकेट नहीं खेल रहा है। उनकी फील्डिंग देखो। उन्होंने कम से कम 3-4 कैच छोड़े हैं और फील्ड पर फंबल किया है। जसप्रीत बुमराह को छोड़कर हर बॉलर ने रन दिए हैं। मैंने तुमसे कहा था कि हार्दिक पांड्या बड़ी टीमों के खिलाफ कभी अच्छा परफॉर्म नहीं करते। उन्होंने अपने 4 ओवर में 40 रन दिए। वेस्टइंडीज ने भी वरुण चक्रवर्ती को आउट किया और सेमीफाइनल में टीमें स्पिनरों के खिलाफ अच्छा खेलती हैं। मेरा मानना है कि इंडिया अभी भी टूर्नामेंट में हॉट फेवरेट नहीं है।’
मोहम्मद आमिर ने पहले भी की थी सेमीफाइनल को लेकर भविष्यवाणी
मालूम हो कि पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच से पहले भी कहा था कि इंडिया सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगी। हालांकि, टी20 विश्वकप में भारत ने जिम्बाब्वे और वेस्ट इंडीज को हराकर सेमीफाइनल का रास्ता तैयार किया। ऐसे में पूर्व पाक खिलाड़ी की सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग हुई।
गौरतलब है कि भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ अपना सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी। यह तीसरी बार होगा, जब भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल होगा। इससे पहले 2022 और 2024 में दोनोंं टीमों के बीच सेमीफाइनल मैच हो चुका है। इसमें 2022 में इंग्लैंड ने और साल 2024 में भारत ने जीत हासिल की थी।






