---Advertisement---

Mohammad Amir: ‘इंडिया अच्छा क्रिकेट नहीं खेल रहा’, पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने फिर उगला भारत के खिलाफ जहर; हार्दिक पांड्या को लेकर कही यह बात

Mohammad Amir: पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद आमिर ने एक बार फिर भारतीय टीम के खिलाफ बकवास की है। साथ ही टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या पर भी बयान दिया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 3, 2026 10:48 पूर्वाह्न

Mohammad Amir
Follow Us
---Advertisement---

Mohammad Amir: मुंबई के वानखेड़े मैदान पर टीम इंडिया सेमीफाइनल की तैयारी कर रही है। वीरवार को इंग्लैंड के खिलाफ कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम वेस्ट इंडीज को हराकर शान से सेमीफाइनल में पहुंची। मगर दूसरी तरफ, सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी खिलाड़ी इंडिया की परफॉर्मेंस से जल रहे हैं। यही वजह है कि पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने एक बार भारत के खिलाफ जहर उगला है। इतना ही नहीं, उन्होंने भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को लेकर भी चौंकाने वाला बयान दिया है।

Mohammad Amir ने फिर उगला भारतीय टीम के खिलाफ जहर

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद आमिर ने कहा, ‘अगर मैं क्रिकेट के नजरिए से एनालाइज करूं, तो इंडिया अच्छा क्रिकेट नहीं खेल रहा है। उनकी फील्डिंग देखो। उन्होंने कम से कम 3-4 कैच छोड़े हैं और फील्ड पर फंबल किया है। जसप्रीत बुमराह को छोड़कर हर बॉलर ने रन दिए हैं। मैंने तुमसे कहा था कि हार्दिक पांड्या बड़ी टीमों के खिलाफ कभी अच्छा परफॉर्म नहीं करते। उन्होंने अपने 4 ओवर में 40 रन दिए। वेस्टइंडीज ने भी वरुण चक्रवर्ती को आउट किया और सेमीफाइनल में टीमें स्पिनरों के खिलाफ अच्छा खेलती हैं। मेरा मानना ​​है कि इंडिया अभी भी टूर्नामेंट में हॉट फेवरेट नहीं है।’

मोहम्मद आमिर ने पहले भी की थी सेमीफाइनल को लेकर भविष्यवाणी

मालूम हो कि पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच से पहले भी कहा था कि इंडिया सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगी। हालांकि, टी20 विश्वकप में भारत ने जिम्बाब्वे और वेस्ट इंडीज को हराकर सेमीफाइनल का रास्ता तैयार किया। ऐसे में पूर्व पाक खिलाड़ी की सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग हुई।

गौरतलब है कि भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ अपना सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी। यह तीसरी बार होगा, जब भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल होगा। इससे पहले 2022 और 2024 में दोनोंं टीमों के बीच सेमीफाइनल मैच हो चुका है। इसमें 2022 में इंग्लैंड ने और साल 2024 में भारत ने जीत हासिल की थी।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ajinkya Rahane

अप्रैल 18, 2026

TCS Nashik Case

अप्रैल 18, 2026

fatty liver

अप्रैल 18, 2026

Rashifal 18 April 2026

अप्रैल 17, 2026

Rain Alert 18 March 2026

अप्रैल 17, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 17, 2026