---Advertisement---

Moto GP India 2023: 22 से 24 सितम्बर तक बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर धड़ाधड़ बाइक दौड़ाएंगे राइडर्स , इतने रूपए खर्च कर आप भी उठा सकते हैं मुकाबले का आनंद

Moto GP India 2023: 22 से 24 सितम्बर तक ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर मोटो जीपी रेस का आयोजन किया जाएगा। मोटो जीपी रेस के लिए टिकट की प्राइस 800 रूपए से लेकर 30000 रूपए तक है

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 6, 2023 11:10 अपराह्न | Updated: सितम्बर 7, 2023 12:58 पूर्वाह्न

MOTO GP BHARAT 2023
Follow Us
---Advertisement---

Moto GP India 2023: ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर 22 से 24 सितम्बर तक मोटो जीपी भारत रेस का आयोजन किया जाएगा। आपको बता दें कि भारत में पहली बार मोटो जीपी रेस का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले आजतक कभी भी देश में इस तरह का आयोजन नहीं किया गया था। अब ऐसे में ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर होने वाले इस मुकाबले के लिए लोगों में भारी उमंग है। मोटो जीपी रेस के लिए टिकटों की प्राइस 800 रूपए से लेकर 30 हजार रूपए तक रखी गयी है।

मोटो जीपी के लिए बुक माई शो पर जाकर बुक करें टिकट

आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर होने वाले मोटो जीपी रेस के लिए खेलप्रेमी बुक माई शो पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं। आपको बता दें कि बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर होने वाले इस रेस के लिए टिकटों की प्राइस 800 रूपए से लेकर 30000 रूपए तक रखी गयी है। प्लैटिनम कॉर्पोरेट बॉक्स की कीमत 40000 रूपए तक है।

बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट कर चुका है फॉर्मूला वन रेस का आयोजन

आपको बता दें कि बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर इससे पहले फॉर्मूला वन रेस का आयोजन हो चुका है। साल 2011 से 2013 तक बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर इंडियन ग्रैंड प्रिक्स का आयोजन हुआ था। इसके अलावे बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट एशियाई रोड रेसिंग चैंपियनशिप को भी होस्ट कर चुका है।

भारतीय राइडर्स के हाथ नहीं लगी है सफलता

आपको बता दें कि मोटो जीपी में आजतक भारत के राइडर्स ने कोई बहुत बड़ी सफलता हासिल नहीं की है। हालांकि छोटे स्तर पर भारतीय राइडर्स को कामयाबी हाथ जरूर लगी है। Moto GP में ज्यादातर युरोपियन कंट्री का वर्चस्व देखने को मिलता है। इस टूर्नामेंट के आयोजन होने से आने वाले दिनों में भारतीय खेलप्रेमियों में भी इस खेल को लेकर दिलचस्पी जरूर जगेगी ।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026