---Advertisement---

NZ vs ENG: वह आखिरी गेंद जिसने तोड़ा इंग्लैंड खिलाड़ियों का दिल, आउट होने के बाद भावुक हुए James Anderson, देखें Video

NZ vs ENG: टेस्ट क्रिकेट का रोमांच अभी भी बरकरार है और इसका उदाहरण है न्यूजीलैंड और इंग्लैंड (NZ vs ENG) के बीच खेला गया दूसरा टेस्ट मैच। इस मुकाबले में पूरी दुनिया ने टेस्ट मैच का रोमांच देखा। सीरीज के दूसरे मुकाबले में कीवी टीम ने बेहद रोमांचक मुकाबले में 1 रनों से जीत ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: फ़रवरी 28, 2023 12:38 अपराह्न

NZ vs ENG
Follow Us
---Advertisement---

NZ vs ENG: टेस्ट क्रिकेट का रोमांच अभी भी बरकरार है और इसका उदाहरण है न्यूजीलैंड और इंग्लैंड (NZ vs ENG) के बीच खेला गया दूसरा टेस्ट मैच। इस मुकाबले में पूरी दुनिया ने टेस्ट मैच का रोमांच देखा। सीरीज के दूसरे मुकाबले में कीवी टीम ने बेहद रोमांचक मुकाबले में 1 रनों से जीत हासिल की। जिसके बाद इंग्लैंड के खिलाड़ियों का दिल टूट गया। खासकर इंग्लैंड पारी की वह आखिरी गेंद जिसपर तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) आउट हुए। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जेम्स एंडरसन हुए मायूस

इंग्लैंड टीम को अपनी गेंदबाजी से मैच जीताने वाले 40 साल के बेहतरीन तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को आज अपने बल्ले से इंग्लैंड टीम को मैच जीतना था लेकिन वह असफल रहे और इंग्लैंड टीम को बेहद रोमांचक मुकाबले में 1 रनों से हार का सामना करना पड़ा। वैगनऑर की गेंद पर आउट होने के बाद एंडरसन काफी मायूस दिखे। वहीं, इंग्लैंड के ड्रेसिंग रूम में भी सभी खिलाड़ी मायूस दिख रहे थे। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एंडरसन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाने की वजह से काफी दुखी दिख रहे हैं।

Also Read: NZ VS ENG: 146 साल के टेस्ट इतिहास में कीवी टीम ने किया कमाल, 1 रनों से इंग्लैंड को हराकर दर्ज किया नया कीर्तिमान

यहां देखें वीडियो:

1 रनों से जीता मैच

दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 435 रनों पर अपनी पारी को घोषित कर दिया था। इसके बाद पहले पारी में बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं कर पाई और 209 रनों पर ही सिमट गई। इसके बाद इंग्लैंड की टीम ने कीवी टीम को फॉलो ऑन दिया लेकिन अपनी दूसरी पारी में मेजबान टीम ने शानदार बल्लेबाजी की और 483 रन बना दिए। कीवी टीम की तरफ से केन विल्लियम्सन ने 132 रनों की शानदार पारी खेली। कीवी टीम के शानदार बल्लेबाजी के बाद इंग्लैंड टीम के सामने 256 रनों का लक्ष्य रखा। इंग्लैंड टीम 1 रन से इस मैच में हार गई।

Also Read: PSL 2023: रन के लिए भागते वक्त Babar Azam के सामने आए Hasan Ali, गुस्से से लाल बाबर ने दिखाया बैट, देखें Video

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026