---Advertisement---

ICC ODI World Cup 2023 : न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को हराया, क्या मुश्किल हुई पाकिस्तान की सेमीफाइनल की राह?

ICC ODI World Cup 2023 : न्यूजीलैंड ने अपने आखिरी लीग मुकाबले में श्रीलंका को को हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए श्रीलंका 171 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई। वहीं जवाबी पारी में बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 23 वें ओवर में लक्ष्य पूरा कर जीत हासिल की। न्यूजीलैंड की ...

Read more

Avatar of Anshika Shukla

By: Anshika Shukla

Published: नवम्बर 9, 2023 9:30 अपराह्न | Updated: नवम्बर 9, 2023 10:33 अपराह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

ICC ODI World Cup 2023 : न्यूजीलैंड ने अपने आखिरी लीग मुकाबले में श्रीलंका को को हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए श्रीलंका 171 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई। वहीं जवाबी पारी में बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 23 वें ओवर में लक्ष्य पूरा कर जीत हासिल की। न्यूजीलैंड की ये लगातार चार हार के बाद पहली जीत है। इसी जीत के साथ न्यूजीलैंड की सेमीफाइनल की राह बहुत आसान हो गई साथ ही उनका रन रेट भी कमाल का हो गया है।

अगर सेमीफाइनल की रेस की बात करें तो तीन टीमें यानी भारत, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। अब चौथी टीम के लिए लड़ाई काफी तेज हो गई है। जिसमें तीन टीमें शामिल है। अब सेमीफाइनल की लड़ाई न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच रह गई है। न्यूजीलैंड आज श्रीलंका के खिलाफ जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में बहुत मजबूत स्थान पर आ गई है।

न्यूजीलैंड की जीत से पाकिस्तान को खतरा

श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप मुकाबले में जीत के बाद न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने की संभावना बहुत बढ़ गई है, क्योंकि टीम का नेट रन रेट बहुत अच्छा है। लेकिन न्यूजीलैंड की इस जीत से पाकिस्तान पर खाता जरूर मंडरा रहा है। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में क्वालिफाई करने के लिए सिर्फ इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला जीतना ही नहीं, बल्कि बड़े मार्जिन से जीत हासिल करनी होगी। इसलिए पाकिस्तान की सेमीफाइनल को राह थोड़ी मुश्किल नजर आ रही है।

अफगानिस्तान कैसे कर सकती हैं क्वालीफाई

ICC ODI World Cup 2023 पॉइंट्स टेबल में अफगानिस्तान छठे स्थान पर है। अफगानिस्तान का तीनों टीमें यानी न्यूज़ीलैंड , पाकिस्तान और अफगानिस्तान में से सबसे कम है। उनकी क्वालीफाई करने की राह थोड़ी मुश्किल ज़रूर है लेकिन असंभव नहीं। अफगानिस्तान को सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए अपने आखिरी लीग मुक़ाबले में साउथ अफ्रीका को लम्बे मार्जिन से हराना होगा। आपको बात दें अफगानिस्तान का नेट रन रेट काफी कम है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026