---Advertisement---

ODI World Cup 2023: 36 साल बाद भारतीय फैंस के लिए होगी यह दिवाली धमाकेदार, इस टीम से भिड़ेगा भारत

ODI World Cup 2023: इस साल वनडे वर्ल्ड कप के मैच भारत में 5 अक्टूबर से 19 नवम्बर खेला जाना है। आपको बता दें कि कल यानी बुधवार 9 अगस्त को आईसीसी ने वर्ल्ड कप के कुछ मुकाबले को रिशेड्यूल कर दिया है। इसमें से भारत के दो मुकाबले भी शामिल हैं। ऐसे में रिशेड्यूल ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 10, 2023 1:06 अपराह्न | Updated: अगस्त 10, 2023 8:15 अपराह्न

world-cup-2023..
Follow Us
---Advertisement---

ODI World Cup 2023: इस साल वनडे वर्ल्ड कप के मैच भारत में 5 अक्टूबर से 19 नवम्बर खेला जाना है। आपको बता दें कि कल यानी बुधवार 9 अगस्त को आईसीसी ने वर्ल्ड कप के कुछ मुकाबले को रिशेड्यूल कर दिया है। इसमें से भारत के दो मुकाबले भी शामिल हैं। ऐसे में रिशेड्यूल हुए मुकाबले में एक मैच दिवाली के दिन खेला जाना है। इस दिवाली भारतीय क्रिकेट फैंस निश्चित रूप से अपने टीवी स्क्रीन से चिपके नजर आएंगे।

आईसीसी ने 9 मुकाबले को किया रिशेड्यूल

आईसीसी ने भारत में अक्टूबर-नवम्बर के महीने में खेले जाने वाले कुल 9 मुकाबले को कल (बुधवार 9 अगस्त )को रिशेड्यूल कर दिया है। आपको बताए दें इसमें से एक मैच दिवाली के दिन ही खेला जाना है। भारत और नीदरलैंड के बीच खेला जाने वाला मुकाबला दीपावली के दिन खेला जाना है। आपको बता दें कि यह मुकाबला 12 नवम्बर को खेला जाएगा। इससेपहले आईसीसी शेड्यूल के अनुसार यह मुकाबला 11 नवम्बर को खेला जाना था।

भारत पाक का महामुकाबला 14 नवम्बर को खेला जाएगा

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला वर्ल्ड कप का हाईवोल्टेज मुकाबला अब 15 अक्टूबर की बजाय 14 अक्टूबर को खेला जाएगा। आपको बता दें कि यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। 15 अक्टूबर को होने वाला मुकाबला सुरक्षा कारणों की वजह से 14 अक्टूबर को कराया जाएगा। दरअसल 15 अक्टूबर को ज्यादातर सुरक्षकर्मी नवरात्रि के मौके पर व्यस्त होंगे। इसलिए मैच को अब 14 अक्टूबर को रिशेड्यूल कर दिया गया है।

2011 में आखिरी बार जीता था विश्व कप खिताब

भारतीय टीम ने साल 2011 में अपनी सरजमीं पर खेले गए विश्व कप में श्रीलंका की टीम को 4 विकेटों से धुल चटा कर 28 सालों बाद वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी। अब ऐसे में 12 सालों बाद भारत के पास फिर से विश्व कप जीतने का एक सुनहरा मौक़ा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026