---Advertisement---

ODI World Cup 2023: आईसीसी की टीम करेगी भारत के इस स्टेडियम का दौरा, वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल होना है यहां होस्ट

ODI World Cup 2023: इस साल वनडे विश्व कप का आयोजन भारत में अक्टूबर-नवम्बर के महीने में होगा। आपको बता दें कि भारत में वनडे विश्व कप का आयोजन 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक किया जाना है। अब ऐसे में आईसीसी के कुछ प्रतिनिधि कोलकाता के वर्ल्ड फेमस स्टेडियम ईडन गार्डन्स का दौरा जल्द ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 4, 2023 4:13 अपराह्न

Eden Garden
Follow Us
---Advertisement---

ODI World Cup 2023: इस साल वनडे विश्व कप का आयोजन भारत में अक्टूबर-नवम्बर के महीने में होगा। आपको बता दें कि भारत में वनडे विश्व कप का आयोजन 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक किया जाना है। अब ऐसे में आईसीसी के कुछ प्रतिनिधि कोलकाता के वर्ल्ड फेमस स्टेडियम ईडन गार्डन्स का दौरा जल्द ही कर सकते हैं ।

होस्ट करना है भारत-साउथ अफ्रीका मैच

भारत के कोलकाता शहर में स्थित वर्ल्ड फेमस ईडन गार्डन्स का दौरा करने आईसीसी की एक टीम जल्द ही आ सकती है। आपको बता दें कि मीडिया ख़बरों के मुताबिक़, आईसीसी का एक प्रतिनिधिमंडल आगामी 5 अगस्त को स्टेडियम का जायजा लेने कोलकाता आ सकता है। ईडन गार्डन में विश्वकप के कुल 5 मुकाबले होने हैं। भारतीय क्रिकेट फैंस को सबसे ज्यादा इंतज़ार भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले ग्रुप मुकाबले की है।आपको बता दें कि कोलकाता के ईडन गार्डन्स में विश्व कप का एक सेमीफाइनल मुकाबला भी खेला जाना है। ईडन गार्डन्स में विश्व कप का सबसे पहला मुकाबला 28 अक्टूबर को बांग्लादेश और नीदरलैण्ड्स के बीच खेला जाना है।

ईडन गार्डन ने सबसे पहले जारी की थी टिकटों की प्राइस

आपको बता दें कि हाल में ही कोलकता के ईडन गार्डन स्टेडियम ने विश्व कप में होने वाले मुकाबलों के लिए टिकटों की प्राइज जारी की थी। इस दौरान क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल ने अपने बयान में स्पष्ट रूप से कहा था कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले मुकाबले और सेमीफाइनल मैचों के लिए टिकट की प्राइस 900 रूपए से 3000 रूपए के बीच होगी। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल की तरफ से बयान में यह कहा गया था कि अपर टियर के लिए टिकटों की कीमत 900 रूपए होगी जबकि बी एल ब्लॉक के लिए 3000 रूपए का टिकट आएगा। ईडन गार्डन्स में विश्व कप का पहला मुकाबला 28 अक्टूबर को बांग्लादेश और नीदरलैण्ड्स के बीच खेला जाना है

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prithvi Shaw

सितम्बर 18, 2026

Mohsin Naqvi

सितम्बर 14, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Lionel Messi

सितम्बर 1, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026