---Advertisement---

ODI World Cup 2023: फैंस के डिमांड को देखते हुए बीसीसीआई ने उठाया बड़ा कदम , नेक्स्ट फेज में उपलब्ध कराये जाएंगे इतने टिकट

ODI World Cup 2023: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कहा हैं की टिकट की हाय डिमांड को देखते हुए नेक्स्ट फेज के लिए करीब 40000 टिकट उपलब्ध कराये जायेंगे। भारत में वनडे विश्व कप का आयोजन 5 अक्टूबर-19 नवंबर तक होना है।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 7, 2023 1:03 अपराह्न

BCCI 5
Follow Us
---Advertisement---

ODI World Cup 2023: भारत में वनडे विश्व कप के मैच 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक खेले जायेंगे। ऐसे में अब फैंस इन दिनों टिकटों की मारामारी से जूझते दिखाई दे रहे हैं। अब जाकर बीसीसीआई ने इसे लेकर एक नया फरमान जारी किया है। बीसीसीआई के अनुसार फैंस के ज्यादा डिमांड को देखते हुए आने वाले कुछ दिनों में लगभग 40000 टिकट उपलब्ध कराये जायेंगे।

बीसीसीआई ने टिकट को लेकर उठाया बड़ा कदम

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने वनडे विश्व कप में टिकट की मारामारी को देखते हुए अब एक नया कदम उठाया है। बीसीसीआई के वेबसाइट पर जारी खबर के मुताबिक़ भारत की सर्वोच्च क्रिकेट संस्था आने वाले कुछ दिनों में लगभग 40000 टिकट उपलब्ध करवाएगी। आपको बता दें कि इन दिनों विश्व कप के मुकाबले के लिए टिकटों की भारी मात्रा में शॉर्टेज देखने को मिल रही है। समय से पहले ही ज्यादातर टिकट बिक चुके हैं। इसके अलावे क्रिकेटलवर्स को टिकट बुक करते समय भी वेबसाइट पर काफी एरर का सामना करना पड़ रहा है। अब जाकर बीसीसीआई के द्वारा आये इस फरमान के बाद क्रिकेटलवर्स को राहत की सांस मिली है।

वनडे विश्व कप का आगाज 5 सितम्बर को होगा

आपको बता दें कि भारत में इस साल खेले जाने वाले वनडे विश्व कप 2023 का आगाज 5 सितम्बर से होगा। टूर्नामेंट का सबसे पहला मैच इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड की टीमों के बीच होगा। आपको बता दें कि भारतीय टीम अपना पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। भारत और ऑस्ट्रेलियन टीम के बीच यह मैच 8 अक्टूबर को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम इस समय एशिया कप के मैच खेल रही है। भारत ने साल 2011 में आखिरी बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। तब भारतीय टीम ने श्रीलंका को फाइनल में हराकर करीब 28 सालों बाद ट्राफी पर कब्जा जमाया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

ICC T20 World Cup 2026

फ़रवरी 28, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 28, 2026

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 27, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 27, 2026

Ind Vs Zim T20 World Cup 2026

फ़रवरी 26, 2026

Gautam Gambhir

फ़रवरी 25, 2026