---Advertisement---

ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप में चोट के चलते नहीं दिखेंगे जोफ्रा आर्चर, इंग्लैंड के लिए बढ़ सकती हैं चिंता

ODI World Cup 2023: आगामी विश्व कप से पहले इंग्लैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर एक बार फिर चोट के चलते बाहर हो गए हैं जिसके बाद वह वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा नहीं बन पाए हैं। वर्ल्ड कप से बाहर हुए आर्चर इंग्लैंड टीम से ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 16, 2023 8:13 अपराह्न

Jofra Archer
Follow Us
---Advertisement---

ODI World Cup 2023: आगामी विश्व कप से पहले इंग्लैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर एक बार फिर चोट के चलते बाहर हो गए हैं जिसके बाद वह वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा नहीं बन पाए हैं।

वर्ल्ड कप से बाहर हुए आर्चर

इंग्लैंड टीम से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आ रही है। टीम के बेहतरीन तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की चोट का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। अब आर्चर चोट के बाद पूरी तरह फिट ना होने कारण ICC World Cup 2023 में इंग्लैंड टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। हालांकि वे फिर भी बतौर रिज़र्व खिलाड़ी भारत आएंगे।

बता दें कि आर्चर ने इंग्लैंड के लिए आखिरी वनडे मैच मार्च 2023 में खेला था। गौरतलब है कि वह पूरी तरह फिट नहीं हैं जिसकी वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज का भी हिस्सा नहीं होंगे। ऐसे में यह खबर इंग्लैंड टीम के लिए चिंता का सबक बन सकती है क्योंकि जोफ्रा ने IPL में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके साथ उनके पास अतिरिक्त गति और उछाल है जिसका फायदा उन्हें भारतीय पिचों पर मिलता।

आर्चर की वापसी को लेकर उत्सुक है टीम

इंग्लैंड टीम के चीफ सेलेक्टर ल्यूक राइट ने जोफ्रा आर्चर को लेकर बड़ी बातें कही हैं। उन्होंने आर्चर को लेकर कहा, “उनकी वापसी को लेकर पूरी टीम में उत्सुकता है। लेकिन इसके साथ हमें यह भी ध्यान देना होगा कि उनके लिए क्या सही है। उनका चोटिल होने टीम के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। आर्चर अभी पूरी तरह फिट नहीं हो सके हैं और विश्व कप में ज्यादा समय नहीं बचा है। इसलिए वह वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। ” बता दें कि 5 से वर्ल्ड कप की शुरुआत होनी है। ऐसे में सभी टीमें चाहेंगी कि उनके मुख्य खिलाड़ी फिट रहें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026