---Advertisement---

ODI World Cup 2023: क्या वनडे टीम में बेन स्टोक्स की होगी वापसी? ECB की ओर से आज हो सकता है ऐलान

ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन इस साल भारत में होने वाला है। 5 से इस टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। इससे पहले सभी टीमें अपने स्क्वाड में बेस्ट खिलाड़ियों को शामिल करने को देख रहीं हैं। इस में इंग्लैंड के धमाकेदार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स भी इंग्लैंड टीम में जगह मिल सकती है। ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 16, 2023 2:36 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन इस साल भारत में होने वाला है। 5 से इस टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। इससे पहले सभी टीमें अपने स्क्वाड में बेस्ट खिलाड़ियों को शामिल करने को देख रहीं हैं। इस में इंग्लैंड के धमाकेदार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स भी इंग्लैंड टीम में जगह मिल सकती है।

वर्ल्ड कप के लिए रिटायरमेंट से बाहर आएंगे स्टोक्स

आपको बता दें कि इंग्लैंड के टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने पिछले साल जुलाई में वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। अब वह एक बार फिर वनडे क्रिकेट में कमबैक के लिए तैयार हैं। गौरतलब है कि उन्हें इंग्लैंड टीम ICC World Cup 2023 के लिए टीम में शामिल करेगी। बेन स्टोक्स इंग्लैंड टीम के नजरिए से एक अहम खिलाड़ी हैं। उनका टीम में होना टीम में में संतुलन लाता है। और उनसे उम्मीदें हैं कि वो 2019 के वर्ल्ड कप की तरह इस बार भी टीम में अहम भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा आपको यह भी बताते चलें कि स्टोक्स भारतीय कंडीशंस से भली भांति परिचित हैं। और उन्हें भारतीय पिचों पर खेलने का अच्छा अभ्यास है।

लाजवाब हैं स्टोक्स के आंकड़े

बेन स्टोक्स इंग्लैंड के एक अनुभवी ऑलराउंडर है। इसके अलावा अगर बात करें उनके आंकड़ों की तो वह भी काफी लाजवाब हैं। वे अब तक 97 टेस्ट, 105 वनडे और 43 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। वनडे में उन्होंने 90 पारियों में वे 38.98 की औसत से 2924 रन बनाए हैं, जबकि 74 विकेट अपने नाम किए हैं।
बेन स्टोक्स ने पिछले वर्ल्ड कप में इंग्लैंड कप को विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। ऐसे में टीम एक बार फिर उनकी तरफ देख रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prithvi Shaw

सितम्बर 18, 2026

Mohsin Naqvi

सितम्बर 14, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Lionel Messi

सितम्बर 1, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026