---Advertisement---

ODI World Cup 2023 : मिचेल स्टार्क ने हैट्रिक लेकर किया अपने आगमन का ऐलान, देखें कैसे नीदरलैंड को किया पस्त  

ODI World Cup 2023 : वर्ल्ड कप 2023 के वार्म अप मैच शुरू हो चुके हैं। 30 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड मुकाबला खेला गया। बारिश के चलते मैच का कोई परिणाम नहीं निकल पाया। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अपनी शनादार गेंदबाजी से वर्ल्ड कप में अपने आगमन का ऐलान जरूर ...

Read more

Avatar of Mahima Vats

By: Mahima Vats

Published: अक्टूबर 1, 2023 7:34 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

ODI World Cup 2023 : वर्ल्ड कप 2023 के वार्म अप मैच शुरू हो चुके हैं। 30 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड मुकाबला खेला गया। बारिश के चलते मैच का कोई परिणाम नहीं निकल पाया। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अपनी शनादार गेंदबाजी से वर्ल्ड कप में अपने आगमन का ऐलान जरूर कर दिया है। नीदरलैंड के खिलाफ वॉर्म अप मैच ने स्टार्क ने तीन विकेट झटके। वार्म अप मैच में उनकी शनादार गेंदबाजी देखकर सभी दंग रह गए।

स्टार्क की शानदार हैट्रिक

https://www.instagram.com/reel/Cx0nLQGPgRO/?utm_source=ig_web_copy_link

नीदरलैंड के खिलाड़ी वार्म अप मैच में स्टार्क ने हैट्रिक की। उन्होंने नीदरलैंड के तीन गेंदबाजों को बिना खाता खोले ही पवेलियन वापिस भेज दिया। हैरानी की बात तो यह है कि स्टार्क ने तीनों ही गेंदबाजों को इंस्विंगर से क्लीन बोल्ट किया। उन्होंने पहले ही ओवर की पांचवी गेंद पर मैक्स को आउट किया। फिर अगली ही गेंद पर नीदरलैंड के नए बल्लेबाज, वेस्ली बैरेसी को पवेलियन भेजा। उन्होंने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर बस डी लीडे को आउट करके हैट्रिक ली।

बारिश के कारण रद्द हुआ मुकाबला

ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड ODI World Cup 2023 वार्म अप मुकबला तिरुवनंतपुरम में खेला गया था। लगातार बारिश के चलते मैच को रद्द करना पड़ा। हालांकि दोनों टीमों को बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने का मौका मिला। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 23 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए। वहीं नीदरलैंड 14 ओवर में बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 84 रन बना सकी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunil Gavaskar

अक्टूबर 15, 2026

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Leave a Comment