---Advertisement---

ODI World Cup 2023: जब शमी ने फाइनल ओवर में उड़ाए थे अफ़ग़ानिस्तान के होश , वीडियो देख आप की भी आंखे खुली रह जाएंगी

ODI World Cup 2023: मोहम्मद शमी ने अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ 2019 वनडे वर्ल्ड कप में हैट्रिक लिया था। भारत ने इस मैच को 11 रनों से जीता था।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 16, 2023 5:52 अपराह्न

Mohammed-Shami.5
Follow Us
---Advertisement---

ODI World Cup 2023: भारत के स्टार गेंदबाज मोहमद शामी को उनके शानदार खेल के लिए जाना जाता है। कई मौकों पर भारत को मुश्किल परिस्थितियों से उबारने वाले हरफनमौला गेंदबाज मोहम्मद शमी के द्वारा वर्ल्ड कप 2019 में ली गयी हैटट्रिक को भला कौन भूल सकता है। अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ खेले गए इस मैच में शमी के शानदार बॉलिंग के कारण भारत ने अंतिम ओवर में अफ़ग़ानिस्तान की टीम को हरा दिया था।

शमी ने मचाया था फील्ड पर धमाल

आपको बता दें कि बड़े-बड़े बल्लेबाजों के परख्च्चे उधेड़ने वाले गेंदबाज मोहम्मद शमी ने साल 2019 में खेले गए वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान अफ़ग़ानिस्तान कि टीम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानी खिलाड़ियों के होश उड़ा दिए थे। मोहम्मद शमी ने अंतिम ओवर में गेंदबाजी कर अफ़ग़ानिस्तान टीम को भारत के खिलाफ उलटफेर करने से मरहूम कर दिया था। आपको बता दें कि इस मैच में अफ़ग़ानिस्तान की टीम को अंतिम ओवर में 16 रन की दरकार थी। अफ़ग़ानिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद नबी उस वक़्त शानदार बल्लेबाजी भी कर रहे थे लेकिन शमी की धारदार गेंदबाजी ने अफ़ग़ानिस्तान की टीम के सपने को चकनाचूर करते हुए 11 रनों से जीत हासिल की थी।

सेमीफाइनल में हारकर बाहर हुआ था भारत

आपको बता दें कि इंग्लैंड और वेल्स की मेजबानी में खेले गए वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को सेमीफाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। सेमीफाइनल में भारतीय टीम को न्यूज़ीलैंड की टीम ने 18 रन से हराकर तीसरे वर्ल्ड कप को जीतने का सपना तोड़ दिया था। इस मैच में न्यूज़ीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में कुल 239 रन बनाये थे। जिसके जवाब में भारतीय टीम 49.3 ओवर में 221 रनों पर ढेर हो गयी थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026