---Advertisement---

Pakistan Team Travel To India: भारत पाक तनाव के बीच इंडिया आएंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी; इन टूर्नामेंट में होगा आमना सामना; जानें सबकुछ

Pakistan Team Travel To India: भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी एक बार फिर आमने सामने नजर आने वाले है। जिसने फैंस की धड़कने बढ़ा दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 3, 2025 5:19 अपराह्न

Pakistan Team Travel To India
Follow Us
---Advertisement---

Pakistan Team Travel To India: भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी एक बार फिर जल्द आमने सामने नजर आने वाले है। सबसे खास बात यह है कि इस बार पाकिस्तान के हॉकी खिलाड़ी अगले महीने बिहार में होने वाले एशिया कप में शिरकत करने के लिए भारत आएंगे। India Today की एक रिपोर्ट के मुताबिक खेल मंत्रालय के एक सूत्र ने गुरुवार को बताया कि पाकिस्तान हॉकी टीम को अगले महीने भारत में होने वाले एशिया कप में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी। गृह मंत्रालय (एमएचए), विदेश मंत्रालय (एमईए) और खेल मंत्रालय ने इसकी मंजूरी दे दी है। यह कहना गलत नहीं होगा कि दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बावजूद पड़ोसी मुल्क को एक और मौका दिया गया है।

एशिया कप के लिए पाकिस्तान हॉकी टीम आएगी भारत

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक बिहार में होने वाले हॉकी एशिया कप जिसकी शुरूआत 27 अगस्त से 7 सितंबर के बीच हो रही है। जहां भारत और पाकिस्तान की भिड़त देखने को मिल सकती है, क्योंकि मंत्रालय ने इसकी मंदूरी दे दी है। इस पुष्टि से अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंटों के ढांचे के भीतर वैश्विक हॉकी में दोनों पड़ोसियों के बीच उच्च-दांव वाले मुकाबलों की निरंतरता सुनिश्चित हो गई है। वहीं माना जा रहा है कि पाकिस्तान ने भी भारत दौरे को लेकर टीम को मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि शायद पाक टीम टूर्नामेंट में हिस्सा ना ले, लेकिन अब खबर सामने आ रही है, कि पाक हॉकी एशिया कप खेलने के लिए भारत आ सकता है।

हॉकी एशिया कप में खेलेंगी यह 8 टीमें

भारत में होने वाले हॉकी एशिया कप में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमे पाकिस्तान भी शामिल है, पहले ये अटकले लगाई जा रही थी, कि हो सकता है कि पाकिस्तान के खिलाड़ी इसमे हिस्सा न ले, लेकिन अब खेल मंत्रालय ने इसे लेकर मंजूरी दे दी है। इसके अलावा इस टूर्नामेंट में जो 8 टीमें हिस्सा लेंगी वह है – चीन, जापान, मलेशिया, पाकिस्तान और दक्षिण कोरिया। ओमान और चीनी ताइपे शामिल है। एशिया कप सभी प्रतिभागी टीमों के लिए बहुत बड़ा है क्योंकि इस टूर्नामेंट का विजेता अगले वर्ष होने वाले पुरुष एफआईएच हॉकी विश्व कप के लिए अर्हता प्राप्त करेगा।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 4, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 4, 2026