---Advertisement---

PBKS VS KKR IPL 2023: पंजाब किंग्स ने KKR को 7 रनों से हराया, अर्शदीप सिंह बने मैच के हीरो

PBKS VS KKR IPL 2023: आईपीएल 2023 का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला जा रहा है. पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केकेआर को 7 रनों से हराया.

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: अप्रैल 1, 2023 7:54 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

PBKS VS KKR IPL 2023: आईपीएल 2023 का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला जा रहा है। पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केकेआर को 7 रनों से हराया और जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की है। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 191 रन बनाए और केकेआर को मुकाबले जीतने के लिए 192 रनों टारगेट दिया, लेकिन केकेआर टीम 16 ओवरों में बस 147 रन ही बना पाई. दरअसल बारिश के कारण चार ओवरों का खेल नहीं हो पाया और पंजाब किंग्स ने डकवथ लुईस नियम के तहत 7 रनों से केकेआर को हराया.

धवन और भानुका राजपक्षे ने खेली शानदार पारी 

पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में शानदार 192 रन बनाए। पंजाब किंग्स का टॉप ऑर्डर ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया। कप्तान शिखर धवन 40 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं सलामी बल्लेबाज भानुका राजपक्षे ने आक्रामक अर्धशकीय पारी खेली। भानुका राजपक्षे ने अपनी अर्धशकीय पारी के दौरान 5 चौके और 2 गगन चुंबी छक्के लगाए। जिसके बाद मध्यक्रम में ऑलराउंडर सिकंदर रजा और सैम करन ने पारी को शानदार तरीके से फिनिश किया।

Cricket Viral Video: साउथ अफ्रीका के इस ऑलराउंडर ने जब की गेंदबाजों की जमकर कुटाई, देखें वीडियो

सिकंदर रजा और सैम करने ने बल्ले से दिखाया जौहर

सिकंदर रजा ने 13 गेंदो पर 16 रनों की आक्रामक पारी खेली, तो वहीं सैम करन ने 17 गेंदों पर 26 रनों की तूफानी पारी खेली पंजाब किंग्स के स्कोर को 191 रनों पर पहुंचाया। सैम करन ने अपनी पारी के दौरान दो छक्के लगाए। वहीं केकेआर के लिए टिम साउदी सबसे सफल गेंदबाजी रहे, उन्होंने चार ओवर में 54 रन देकर 2 विकेट लिए, वहीं उमेश यादव केकेआर के लिए सबसे किफायती गेंदबाज रहे, उमेश यादव ने 4 ओवर में 27 रन देकर एक विकेट लिया।

केकेआर का टॉप ऑर्डर रहा फ्लॉप

पंजाब किंग्स के 192 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की शुरुआत काफी खराब रही। केकेआर के टॉप ऑर्डर के तीन बल्लेबाज सिर्फ 29 रनों पर पवेलियन लौट गए। जिसके बाद कप्तान नितिश राणा और वेंकटेंश अय्यर ने विकेट पर टिकने की कोशिश की। लेकिन अय्यर 34 और नितिश राणा 24 रन बनाकर आउट हो गए, जिसके बाद मध्यक्रम में आंद्रे रसेल ने कुछ आक्रामक शॉट खेल केकेआर के फैंस को जीत की उम्मीद दिलाई, लेकिन रसेल भी 35 रन बनाकर आउट हो गए। रसेल के आउट होने के बाद केकेआर की जीतने की उम्मीद भी खत्म हो गई और ओवर में इतने रह ही बना पाई।

पंजाब किंंग्स के लिए सबसे सफल गेंदबाज अर्शदीप सिंह रहे, जिन्होंने 3 ओवर में 19 रन देकर तीन बल्लेबाजों को आउट किया। पंजाब किंग्स के लिए दूसरे सबसे सफल गेंदबाज सिकंदर रजा रहे, रजा ने 3 ओवर में 25 रन देकर एक विकेट चटकाया।

Also Read: PBKS VS KKR IPL 2023: Varun Chakravarthy की गेंद पर चकमा खा गए ‘गब्बर’, देखिए Video

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026