---Advertisement---

PBKS VS LSG IPL 2023: लखनऊ के नवाबों ने पंजाब को उसके घर में दी पटखनी, Marcus Stoinis ने खेली तूफानी पारी

PBKS VS LSG IPL 2023: आईपीएएल 2023 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स (PBKS VS LSG IPL 2023) के बीच खेला गया। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स को 26 रनों से हरा दिया।

Avatar of Divyanshu Rao

By: Divyanshu Rao

Published: अप्रैल 28, 2023 11:31 अपराह्न

PBKS VS LSG IPL 2023
Follow Us
---Advertisement---

PBKS VS LSG IPL 2023: आईपीएएल 2023 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स (PBKS VS LSG IPL 2023) के बीच खेला गया। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स को 26 रनों से हरा दिया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 257 रनों का विशाल स्कोर बनाया। लखनऊ सुपर जायंट्स के तीन बल्लेबाजों ने जमकर रन बरसाए। जिसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के 258 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स 19.5 ओवर में 201 रनों पर ऑलआउट हो गई।

लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाजों ने खेली तूफानी पारी 

लखनऊ सुपर जायंट्स के सलामी बल्लेबाज काइल मेयर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। काइल मेयर ने 24 गेंदों पर 54 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और एक छ्क्का लगाय। काइल मेयर ने अर्धशतक लगाया टीम को अच्छी शुरुआत दी। जिसके बाद बल्लेबाजी करने आए मध्यक्रम में मार्कस स्टोइनिस ने आतिशी बल्लेबाजी कर टीम के स्कोर को 200 रनों के पार पहुंचाया। मार्कस स्टोइनिस ने 40 गेंदों पर बेहतरीन 72 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 छक्के और 6 चौके लगाए। स्टोइनिस की बल्लेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। मार्कस स्टोइनिस की बल्लेबाजी का वीडियो।

Also Read: फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी Pele को मिला बड़ा सम्मान, इस डिक्शनरी में नाम हुआ शामिल

पंजाब के लिए रबाडा रहे सफल गेंदबाज

स्टोइनिस के बाद बल्लेबाजी करने आए निकोलस पूरन ने भी आक्रामक पारी खेली। पूरन ने पंजाब किंग्स के गेंदबाजों पर अटैल करते हुए महज 19 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। पूरन ने इस पारी के दौरान 7 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं पंजाब किंग्स के लिए सबसे सफल गेंदबाज कगिसो रबाडा रहा। रबाडा ने 4 ओवर में 52 रन देकर दो विकेट चटकाए।

पंजाब का बल्लेबाजी आक्रामक रहा फ्लॉप

लखनऊ सुपर जायंट्स के 258 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत काफी खराब रही। पंजाब किंग्स के प्रभसिमरन सिंह 9 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं कप्तान शिखर धवन सिर्फ 1 रन बनाकर चलते बने। जिसके बाज बल्लेबाजी करने आए अथर्व तांडे और सिकंदर रजा ने पारी को गति देने की कोशिश की। अथर्व तांडे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों पर 66 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और तीन छक्के लगाए।

वहीं सिकंदर रजा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों पर 36 रनों की पारी खेली। हालांकि वह 36 रन बनाकर आउट हो गए। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे अधिक विकेट रवि बिश्नोई रहे। बिश्नोई ने 4 ओवर में 41 रन देकर दो बल्लेबाजों को आउट किया।

Also Read: फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी Pele को मिला बड़ा सम्मान, इस डिक्शनरी में नाम हुआ शामिल

Avatar of Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

दिव्यांशु राव DNP INDIA Hindi में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं। दिव्यांशु पिछले तीन साल से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे स्पोर्ट्स बीट पर पिछले दो साल से काम कर रहे हैं। इससे पहले वे ईटीवी भारत में काम कर चुके हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026