---Advertisement---

PCB: एशिया कप 2023 से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ियों को मिल सकता है तोहफा, 4 गुना तक हो सकता है सैलरी में इजाफा

Pakistan Cricket Team: PCB यानी पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड जल्द ही अपने खिलाड़ियों बड़ा तोहफा दे सकता है। अगर ऐसा हुआ तो पाकिस्तान के खिलाड़ियों की सैलरी में 4 गुना तक का इजाफा हो सकता है। पाकिस्तान बोर्ड खिलाड़ियों की सैलरी में कर सकता है बढ़ौतरी आपको बता दें कि PCB की तरफ से जल्द ही ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 5, 2023 11:02 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Pakistan Cricket Team: PCB यानी पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड जल्द ही अपने खिलाड़ियों बड़ा तोहफा दे सकता है। अगर ऐसा हुआ तो पाकिस्तान के खिलाड़ियों की सैलरी में 4 गुना तक का इजाफा हो सकता है।

पाकिस्तान बोर्ड खिलाड़ियों की सैलरी में कर सकता है बढ़ौतरी

आपको बता दें कि PCB की तरफ से जल्द ही सैलरी को लेकर खबर आ सकती है। इसका कारण है कि खिलाड़ियों का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो चुका है। ऐसे में खिलाड़ी मांग कर रहे हैं कि उनकी सैलरी में जल्द कुछ बदलाव आ सकता है। अगर बात करें पाकिस्तानी क्रिकेटरों की सैलरी तो अन्य देशों के खिलाड़ियों के मुकाबले उन्हें कम सैलरी दी जाती है। ऐसे में पीसीबी आगामी एशिया कप से पहले अपने टॉप खिलाड़ियों की सैलरी में 4 गुना तक वृद्धि कर सकता है। एक रिपोर्ट की मानें तो पाकिस्तान के टॉप खिलाडियों को प्रति महीने 3.16 लाख मिलते हैं जो 13 लाख हो सकते हैं।

टॉप खिलाड़ियों की इतनी है सैलरी

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर, कोच और वर्तमान पाकिस्तान क्रिकेट कमिटी के प्रमुख मिस्बाह उल हक खिलाड़ियों की सैलरी बनाने की बात कर रहे हैं। पाकिस्तानी बोर्ड के अधिकारियों का मानना है कि पाकिस्तानी खिलाड़ी आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाते इसलिए पकिस्तान के खिलाड़ियों की आय अन्य देशों के खिलाड़ियों की तुलना में कम रहती है।

अगर बात करें पाकिस्तान के टॉप खिलाड़ियों की सूची की तो उसमें कप्तान बाबर आजम, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद रिजवान जैसे खिलाड़ी शामिल हैं जिनकी सैलरी में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prithvi Shaw

सितम्बर 18, 2026

Mohsin Naqvi

सितम्बर 14, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Lionel Messi

सितम्बर 1, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026