---Advertisement---

PSL 2023: लाइव मैच में आग बबूला हुए Mohammad Amir, कप्तान Babar Azam की तरफ गुस्से में फेंकी गेंद, देखें चौंकाने वाला Video

PSL 2023: पाकिस्तान में PSL की शुरुआत 13 फरवरी से हो गई है और कल पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2023) में कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। वहीं, इस मुकाबले में कुछ ऐसा भी देखने को मिला जिसे देख सभी दंग रह गए। मैच में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: फ़रवरी 15, 2023 5:26 अपराह्न

PSL 2023
Follow Us
---Advertisement---

PSL 2023: पाकिस्तान में PSL की शुरुआत 13 फरवरी से हो गई है और कल पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2023) में कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। वहीं, इस मुकाबले में कुछ ऐसा भी देखने को मिला जिसे देख सभी दंग रह गए। मैच में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) और पाक टीम के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) के बीच जबरदस्त भिडंत देखने को मिला जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है।

मोहम्मद आमिर को आया गुस्सा

पाकिस्तान टीम से बहार चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को कल PSL में खेलने का मौका मिला। वहीं, जब पेशावर जाल्मी टीम के कप्तान बाबर आजम बल्लेबाजी कर रहे थे और गेंदबाजी करने आए मोहम्मद आमिर ने बाबर को एक अच्छी गेंद डाली जिसे बाबर आजम ने डिफेंस किया और गेंद आमिर के हाथ में गई। गेंदबाजी करने के तुरंत बाद आमिर ने गेंद को पकड़ा और तेजी से बाबर आजम की तरफ फेंका और वह उस दौरान काफी गुस्से में थे। हालांकि, गेंद बाबर आजम से काफी दूर से गई। इसके बाद आमिर अंपायर कीतरफ देख हँस पड़े।

Also Read: IND vs AUS: दिल्ली के मैदान पर Ravidra Jadeja लिखेंगे नया इतिहास, दिग्गज खिलाड़ी Kapil Dev को इस मामले में छोड़ सकते हैं पीछे

यहां देखें वीडियो:

पेशावर जाल्मी ने की शानदार बल्लेबाजी

PSL के दूसरे मैच में कराची किंग्स की तीन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पेशावर जाल्मी की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 199 रन बना दिए। पेशावर की तरफ से कप्तान बाबर आजम ने 68 रनों की पारी खेली। वहीं, चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे टॉम कोहलर-कैडमोर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 50 गेंदों में 92 रनों की पारी खेली।

दो रनों से मिली हार

200 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी कराची किंग्स की टीम ने भी शानदार बल्लेबाजी की। लेकिन अंत के ओवरों में 200 रनों को बनाने में चुक गई और टीम को 2 रनों से हार का सामना करना पड़ा। कराची किंग्स की टीम अपने 20 ओवर में 197/5 रन ही बना पाई। इस टीम की तरफ से कप्तान इमाद वसीम ने शानदार पारी खेली और उन्होंने नाबाद 80 रन बनाए। वहीं, उनका साथ पाक टीम के बेहतरीन खिलाड़ी शोएब मलिक ने दिया और उन्होंने मात्र 34 गेंदों में 52 रन बना डालें।

Also Read: WPL 2023: ऑक्शन के बाद RCB टीम ने मारा एक और बड़ा हाथ, इस टेनिस स्टार खिलाड़ी को बनाया मेंटर, देखें Video

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rakhi Sawant

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Jasmine Sandlas

फ़रवरी 11, 2026