---Advertisement---

उल्टा दौड़ कर R Ashwin ने लपका अविश्वसनीय कैच, वायरल हुआ वीडियो

R Ashwin: तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2023 का 11वां मुकाबला चेपॉक सुपर गिलीज़ बनाम डिंडीगुल ड्रैगन्स के बीच खेला गया। यह मुकाबला एनपीआर कॉलेज ग्राउंड में खेला गया। इस मुकाबले में कप्तान एन जगदीशन ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए आर अश्विन की टीम ने निर्धारित ...

Read more

Avatar of Lokesh sharma

By: Lokesh sharma

Published: जून 22, 2023 1:36 अपराह्न

R Ashwin
Follow Us
---Advertisement---

R Ashwin: तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2023 का 11वां मुकाबला चेपॉक सुपर गिलीज़ बनाम डिंडीगुल ड्रैगन्स के बीच खेला गया। यह मुकाबला एनपीआर कॉलेज ग्राउंड में खेला गया। इस मुकाबले में कप्तान एन जगदीशन ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए आर अश्विन की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 171 रनों का लक्ष्य रखा। हालांकि, इस मैच में उनकी जीत से ज्यादा आर अश्विन का एक कैच काफी ज्यादा सुर्खियों में रहा। जिसका एक वीडियो वायरल हो रहा है।

अश्विन ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच

दरअसल, दूसरी पारी का 14वां ओवर चल रहा था। इस दौरान गेंद की कमान स्पिनर गेंदबाज वरूण चक्रवर्ती के हाथ में थी। उन्होंने ओवर की पहली ही गेंद पर बायें हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज संजय यादव को कैच आउट किया। इस कैच को लपकने के लिए आर अश्विन ने ऐड़ी-चोटी का जोर लगा दिया। वह हवा में ऊंची दूरी तय कर के आ रही गेंद को अपनी उल्टी तरफ से पकड़ने के लिए दौड़े और उन्होंने हवा में डाइव मारकर इस हैरतअंगेज कैच का लपका। जिसका अंदाजा आप वायरल वीडियो को देख कर लगा सकते है।

यह भी पढ़ें : Trending Outfits: पार्टी में लूटनी है महफिल तो दीपिका पादुकोण के इन लुक्स को करें कॉपी, लोगों की नहीं हटेंगी नजरे

वरूण चक्रवर्ती की शानदार गेंदबाजी

वरूण चक्रवर्ती मिस्ट्री गेंदबाज के नाम से जाने जाते है। उन्होंने अपनी गेंदो से आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए भी शानदार खेल दिखाया था। हालांकि, अब उन्होंंने तमिलनाडु लीग में गेंद से तबाही मचा दी है। उन्होंने 4 ओवर में 23 रन खर्च कर 3 खिलाड़ियों को आउटकर पवेलियन की तरफ भेजा।

यह भी पढ़ें :डिनर में कुछ नया करें ट्राई, घरवालों को खुश करने के लिए आज ही बनाये Chicken Chaap Recipe, तारीफ करते नहीं थकेंगे लोग

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Lokesh sharma

Lokesh sharma

लोकेश शर्मा बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने मेरठ सुभारती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर Sports Content Writer और Editor के तौर पर काम कर चुके हैं। जिनमें सबसे बड़ा नाम SportzWiki and Cricketer Addictor in hindi है। फिलहाल लोकश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rajkummar Rao

जुलाई 8, 2026

MS Dhoni

जुलाई 7, 2026

Shah Rukh Khan

जुलाई 2, 2026

Virat Kohli

जून 29, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026