---Advertisement---

Trending Outfits: पार्टी में लूटनी है महफिल तो दीपिका पादुकोण के इन लुक्स को करें कॉपी, लोगों की नहीं हटेंगी नजरे

Trending Outfits: किसी पार्टी या शादी में दिखना है सबसे अलग, तो दीपिका के इन लुक्स को करें ट्राई। खूबसूरती के साथ लुक दिखेगा क्लासी।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जून 20, 2023 9:00 पूर्वाह्न

trending Outfit
Follow Us
---Advertisement---

Trending Outfits: आजकल शादियों और पार्टियों में लोग अपने लुक्स को लेकर काफी कॉंशियस रहते है। वह इस भीड़-भाड़ वाले इवेंट में अपने आपको सबसे अलग और आकर्षित दिखाने के लिए  कुछ अलग तरह के ड्रेस को पहनना पसंद करते हैं। ताकि पार्टी या शादी में आए सभी लोग बस उनकी तारीफ करते रहें। अगर ऐसे में आप भी किसी पार्टी में जानें का प्लान कर रही हैं, तो क्यों न बॉलीवुड की सुपरस्टार दीपिका पादुकोण के ड्रेसिंग स्टाइल और लुक्स को आप अपने अंदाज में क्रिएट करके पार्टी की खूबसूरती को और बढ़ाएं । दीपिका पादुकोण अपने स्टाइल के चलते काफी लाइमलाइट में रहती है। हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टा अकाउंट पर कुछ फोटोस अपने फैंस के लिए शेयर की हैं जिसमें दीपिका ने ब्लैक रंग का कुछ हैवी से एथनिक पहना हुआ है जिसके साथ उसने कानों में थोड़े भारी ईयररिंग कैरी किए हुए है। दीपिका ने अपने इस लुक को खुले बालों और थोड़े से लाइट मेकअप के साथ पूरा किया है। इस आर्टिकल में आपको दीपिका के कुछ ऐसे ही बेहद खूबसूरत और क्लासी लुक दिखाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : Skin Tips: उम्र से पहले ही दिखने लगे हैं बूढ़ा तो इन रामबाण टिप्स को करें ट्राई, तुरंत दिखेगा असर

ब्लैक साड़ी विद बन

दीपिका अपनी इस साड़ी वाले लुक को लेकर काफी दिनों तक चर्चा में बनी रही थी। अगर आप भी इस तरह की ब्लैक साड़ी को किसी भी पार्टी में पहनना चाहते है, तो आप अपने इस लुक को बिल्कुल दीपिका की तरह बना सकते हैं। इसमें दीपिका ने मेकअप काफी बोल्ड किया है और साथ में बालों का एक बन बनाया है। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही है। आप भी इस तरह की साड़ी आसानी से बाजार से खरीद सकते हैं।

हैवी अनारकली सूट

दीपिका का यह लुक इंस्टा पर उनके फैंस का दिल जीत रहा है। इसमें दीपिका ने ब्लैक रंग का एक हैवी से अनारकली सूट पहना हुआ है जिसके गले में पूरी कढ़ाई है।साथ में चुन्नी में थोड़ा सा वर्क भी है। इस लुक को पूरा करने के लिए दीपिका ने थोड़े से भारी ईयररिंग भी पहने हैं और अपनो बालों को खुला रखा है। आप भी इस तरह के स्टाइल को किसी भी पार्टी में ट्राई कर सकते हैं।

बैक लेस ब्लॉउज विद रेड साड़ी

इस तरह के स्टाइल को आप किसी भी पार्टी में बहुत सी आसानी से ट्राई कर सकते हैँ। दीपिका ने इस लुक में लाल रंग की एकदम सिंपल साड़ी पहनी है, जिसका ब्लाउज पीछे से पूरा बैक लैस है। दीपिका ने अपने इस लुक को गले में एक चमकीले सेट और कानों में हेवी ईयररिंगस और बालों में आगे से स्टाइल बनाते हुए पीछे से टाय किया है।  

यह भी पढ़ें :डिनर में कुछ नया करें ट्राई, घरवालों को खुश करने के लिए आज ही बनाये Chicken Chaap Recipe, तारीफ करते नहीं थकेंगे लोग

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Knee Pain

अगस्त 11, 2026

Jacqueline Fernandez

अगस्त 11, 2026

Viral fever

अगस्त 10, 2026

Health Tips

अगस्त 10, 2026

Stress

अगस्त 10, 2026