---Advertisement---

Ranji Trophy: मुश्किल वक्त में टीम को बचाने के लिए हनुमा ने लिया नया अवतार, टूटी कलाई फिर भी की चौके-छक्कों की बौछार

Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी का बेहतरीन मुकाबला मध्य प्रदेश में खेला जा रहा है। रणजी ट्रॉफी के चौथे क्वार्टर फाइनल में मध्य प्रदेश की टीम जीत से केवल 187 रन दूर है जबकि अभी भी टीम के पास 10 विकेट शेष है। आंध्र प्रदेश की टीम भले ही इस मैच में पकड़ ना हो लेकिन यहां ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: फ़रवरी 3, 2023 11:02 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी का बेहतरीन मुकाबला मध्य प्रदेश में खेला जा रहा है। रणजी ट्रॉफी के चौथे क्वार्टर फाइनल में मध्य प्रदेश की टीम जीत से केवल 187 रन दूर है जबकि अभी भी टीम के पास 10 विकेट शेष है। आंध्र प्रदेश की टीम भले ही इस मैच में पकड़ ना हो लेकिन यहां के कप्तान हनुमा विहारी के जज्बे को जिसने भी देखा यही सोच रहा कि आखिर यह इंसान किस मिट्टी का बना है। वहीं कप्तान हनुमा के जज्बे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

टूटे हाथ से खेलकर दिखाया मैच

इस मैच के पहली पारी में हनुमा का हाथ टूट गया था। ऐसे में किसी भी खिलाड़ी का खेल पाना नामुमकिन होता है। लेकिन बल्लेबाज हनुमा विहारी ने अपने टीम को मुश्किल घड़ी से निकालने के लिए मैदान पर डट गए। कप्तान ने टूटे हाथ से ही टीम के लिए 27 रनों की बेहतरीन पारी खेली । कप्तान हनुमा यही नही रुके जब दूसरी पारी आई तब उन्होंने अपने जज्बे को दिखाते हुए एक बार फिर बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। इस बार उन्होंने दाएं हाथ से ही बल्लेबाजी की लेकिन सिर्फ एक हाथ से एमपी के गेंदबाजों को झेला। अपने इस शानदार पारी में उन्होंने 3 चौके भी लगाए।

Also Read: BBL 2022-23: IZHARULHAQ NAVEED ने हवा में छलांग लगाकर, जमीन पर गिर रही गेंद को हैरतअंगेज तरीके से लपका, देखें VIDEO

सोशल मीडिया पर हनुमा के जज्बे का वीडियो वायरल

आंध्र प्रदेश के कप्तान हनुमा जब रणजी ट्रॉफी में फ्रैक्चर हाथ से बैटिंग करते दिखे तो उनके जज्बे को सभी ने सलाम किया। वहीं उनकी बैटिंग का वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में देख सकते है कि कैसे हनुमा एक हाथ से ही बैटिंग करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। कप्तान हनुमा का बल्ला भी तलवार की तरह चलता हुआ दिखाई पड़ रहा है। इस वीडियो को देखकर हनुमा के फैंस भी काफी खुश है और इस वीडियो को भी खूब शेयर कर रहे हैं।

Also Read: VIRAT KOHLI को लेकर इस पाकिस्तानी गेंदबाज ने दिया बड़ा बयान कहा- ‘बेटा जब तू अंडर 19 खेलता था तब तेरा बाप टेस्ट क्रिकेटर था’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rohit Sharma

जुलाई 17, 2026

Rajkummar Rao

जुलाई 8, 2026

MS Dhoni

जुलाई 7, 2026

Shah Rukh Khan

जुलाई 2, 2026

Virat Kohli

जून 29, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026