---Advertisement---

RCB vs GG WPL 2023: Laura Wolvaardt ने मात्र 11 गेंदों में जड़े 48 रन, देखें Video

पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 188 रन बनाए। वहीं, गुजरात टीम की तरफ से लौरा वोल्वार्ड्ट ( Laura Wolvaardt) ने शानदार पारी खेली। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: मार्च 18, 2023 9:45 अपराह्न

RCB vs GG WPL 2023
Follow Us
---Advertisement---

RCB vs GG WPL 2023: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में शनिवार को रॉयल चैलेंजर बैंगलोर और गुजरात जायंट्स (RCB vs GG WPL 2023) के बीच लीग का 16वां मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में गुजरात की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 188 रन बनाए। वहीं, गुजरात टीम की तरफ से लौरा वोल्वार्ड्ट ( Laura Wolvaardt) ने शानदार पारी खेली। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

लौरा वोल्वार्ड्ट ने खेली तूफानी पारी

गुजरात टीम की सलामी बल्लेबाज लौरा वोल्वार्ड्ट ने आरसीबी के खिलाफ शानदार पारी खेलते अर्धशतक लगाया। लौरा वोल्वार्ड्ट ने मात्र 42 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली। वहीं, इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के भी लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 161.90 का रहा। बात करें लौरा वोल्वार्ड्ट के बाउंड्री की रन तो उन्होंने मात्र 11 गेंदों में 48 रन बनाए।

Also Read: RCB vs GG WPL 2023: Sophie Devine ने आग उगलती गेंद से किया किया Sophia Dunkley का शिकार, देखें Video

यहां देखें Video:

Click here: https://www.wplt20.com/videos/laura-wolvaardts-opening-act-of-6842-6322854942112

गुजरात ने बनाए 188 रन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने फैसला गुजरात टीम के सही साबित हुआ और टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने 20 ओवर में 188 रन बनाए। गुजरात की तरफ से लौरा वोल्वार्ड्ट के अलावा एशले गार्डनर ने भी 41 रनों की तूफानी पारी खेली। वहीं, दयालन हेमलता ने मात्र 6 गेंदों में 16 रनों की तेज तर्रार पारी खेली। जबकि हरलीन देओल ने भी 5 गेंदों में 12 रन बनाई।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

RCB: स्मृति मंधाना (कप्तान), कनिका आहूजा, श्रेयंका पाटिल, दिशा कासत, मेगन शुट्ट, सोफी डिवाइन, एलिसे पेरी, हीथर नाइट, ऋचा घोष (wk), , आशा शोभना, प्रीति बोस।

GG: स्नेह राणा (कप्तान), सबभिनेनी मेघना, सुषमा वर्मा (wk), किम गर्थ, तनुजा कंवर, अश्विनी कुमारी, सोफिया डंकले, लौरा वोल्वार्ड्ट, हरलीन देओल, एशलेग गार्डनर, दयालन हेमलता।

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026