---Advertisement---

RCB VS LSG IPL 2023: Nicholas Pooran ने जड़ा इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक, लखनऊ ने RCB को एक विकेट से हराया

RCB VS LSG IPL 2023: आईपीएल 2023 का 15वां मुकाबला रॉयल चैंलेजर्स बैंगलौर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आरसीबी को 1 विकेट से मुकाबला हरा दिया

Avatar of Divyanshu Rao

By: Divyanshu Rao

Published: अप्रैल 10, 2023 11:32 अपराह्न

RCB VS LSG IPL 2023
Follow Us
---Advertisement---

RCB VS LSG IPL 2023: आईपीएल 2023 का 15वां मुकाबला रॉयल चैंलेजर्स बैंगलौर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आरसीबी को 2 विकेट से मुकाबला हरा दिया। इस जीत के साथ ही लखनऊ ने टूर्नामेंट में तीसरी जीत दर्ज कर ली है। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए निकोलस पूरन ने आतिशी पारी खेली। निकोलस पूरन ने महज 15 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और लखनऊ की जीत करीब निश्चित कर दी।

आरसीबी के बल्लेबाजों ने खेली आतिशी पारी 

आरसीबी पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 212 रन बनाए। आरसीबी ने टॉप ऑर्डर बल्लेबाज ने शानदार प्रदर्शन किया। विराट कोहली ने बेहतरीन 61 रनों की पारी खेली। विराट कोहली के साथ ही कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने भी 79 रनों की शानदार पारी खेली। फाफ डु प्लेसिस ने 46 गेंदों पर 79 रन बनाए। इस दौरान डु प्लेसिस ने पांच चौके और पांच छक्के लगाए।

Also Read: RCB VS LSG IPL 2023: Virat Kohli ने लखनऊ के गेंदबाजों को जमकर कूटा, सीजन का लगाया दूसरा अर्धशतक

डु प्लेसिस के साथ ही ग्लेन मैक्सवेल ने भी बेहतरीन पारी खेली। ग्लेन मैक्सवेल ने 29 गेंदों पर 59 रनों का पारी खेली। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबले सफल गेंदबाज अमित मिश्रा और मार्क वुड रहे। दोनों गेंदबाजों को एक एक विकेट मिला। आरसीबी ने लखनऊ को मुकाबला जीतने के लिए 213 रनों का टारगेट दिया।

निकोलस पूरन ने खेली आतिशी पारी 

आरसीबी के 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत काफी खराब रही। लखनऊ के टॉप तीन बल्लेबाज महज 23 रनों पर पवेलियन लौट गए। जिसके बाद मध्यक्रम में मार्कस स्टोइनिस और निकोलस पूरन ने मैच जिताने का जिम्मा संभाला। दोनों बल्लेबाजों आतिशी बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा। मार्कस स्टोइनिस ने 30 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेली तो वहीं निकोलस पूरन ने महज 19 गेंदों पर 62 रन बनाए और लखनऊ को 4 विकेट से जीत दिलाई।

Also Read: RCB VS LSG IPL 2023: Virat Kohli ने लखनऊ के गेंदबाजों को जमकर कूटा, सीजन का लगाया दूसरा अर्धशतक

Avatar of Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

दिव्यांशु राव DNP INDIA Hindi में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं। दिव्यांशु पिछले तीन साल से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे स्पोर्ट्स बीट पर पिछले दो साल से काम कर रहे हैं। इससे पहले वे ईटीवी भारत में काम कर चुके हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rajkummar Rao

जुलाई 8, 2026

MS Dhoni

जुलाई 7, 2026

Shah Rukh Khan

जुलाई 2, 2026

Virat Kohli

जून 29, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026