---Advertisement---

RCB VS MI IPL 2023: रोहित की सेना ने RCB के तेज गेंदबाजों के सामने किया सरेंडर, पावरप्ले में ही खड़े किए हाथ

RCB VS MI IPL 2023: आईपीएल 2023 का 5वां मुकाबला रॉयल चैंलेजर्स बैंगलौर और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बैंगलौर के बैंगलौर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: अप्रैल 2, 2023 8:26 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

RCB VS MI IPL 2023: आईपीएल 2023 का 5वां मुकाबला रॉयल चैंलेजर्स बैंगलौर और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बैंगलौर के बैंगलौर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में आरसीबी के मुख्य गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मुंबई इंडियन को पहला झटका दिया है।

मोहम्मद सिराज ने रफ्तार से मचाया कहर 

आरसीबी और मुंबई इंडियन आज आईपीएल 2023 का पहला मुकाबला खेले रहे है। इस मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है। मुंबई इंडियंस की शुरुआत काफी खराब रही। मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन एक बार फि फ्लॉप हुए। ईशान किशन को शानदार फॉर्म में चल रहे मोहम्मद सिराज ने आउट किया। मोहम्मद सिराज ने ईशान किशन को हर्षल पटेल के हाथों कैच कराकर आउट किया।

एक बार फिर फ्लॉप हुए ईशान किशन

ईशान किशन 13 गेंदो पर सिर्फ 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ईशान किशन के आउट होने के बाद टीम स्टार बल्लेबाज कैमरन ग्रीन भी आउट हो गए। कैमरन ग्रीन चार गेंदों पर पांच रन बनाकर रीस टॉपले की गेंद पर बोल्ड हो गए। कैमरन ग्रीन के आउट होने के बाद एक एक रन के लिए जुझ रहे कप्तान रोहित शर्मा भी 10 गेंदों पर 1 रन बनाकर चलते बने। यहां देखें ईशान किशन का वीडियो.

Also Read: SRH VS RR IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स ने हैदराबाद को उसके घर में रौंदा, 72 रनों से हराया

रोहित शर्मा ने फैंस को किया नाराज

आरसीबी के तेज गेंदबाजों ने मुंबई इंडियंस पर ऐसा शिकंजा कसा कि पावर प्ले में मुंबई इंडियंस ने टॉप के तीन बल्लेबाजों को गंवा दिया। ईशान किशन जहां सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ 1 रन बनाकर चलते बने, जबकि कैमरन ग्रीन सिर्फ 5 रन बना पाए। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने अपने फैंस को काफी निराशा किया।

आरसीबी के तेज गेंदबाजों के सामने मुंबई ने किया सरेंडर

वहीं आसीबी के लिए तीन गेंदबाजों ने तीन विकेट लिए। पहला विकेट मोहम्म सिराज को मिला, तो दूसरा विकेट रीस टॉपले ने लिया। रीस टॉपले ने कैमरन ग्रीन को क्लीन बोल्ड करके आउट किया। इसके बाद आरसीबी के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने कप्तान रोहित शर्मा को विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराकर आउट किया।

Also Read: IPL Viral Video: जब Hardik Pandya ने KKR के खिलाफ खेली थी तूफानी पारी, महज 34 गेंदों में जड़ दिए थे 91 रन

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prithvi Shaw

सितम्बर 18, 2026

Mohsin Naqvi

सितम्बर 14, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Lionel Messi

सितम्बर 1, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026