---Advertisement---

दुखद! युगांडा की ओलंपिक एथलीट Rebecca Cheptegei की जलने से हुई मौत, बॉयफ्रेंड ने किया था हमला; जानें डिटेल

Rebecca Cheptegei: युगांडा की ओलंपिक एथलीट रेबेका चेप्टेगी का आज निधन हो गया। वह दो दिनों से जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही थी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 5, 2024 1:46 अपराह्न

Rebecca Cheptegei
Follow Us
---Advertisement---

Rebecca Cheptegei: युगांडा की ओलंपिक एथलीट Rebecca Cheptegei का आज निधन हो गया। आपको बता दें कि रेबेका चेप्टेगी दो दिनों से जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही थी। जानकारी के मुताबिक उनके बॉयफ्रेंड द्वारा पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने के बाद एथलीट खिलाड़ी 75 से 80 प्रतिशत जल गई थी। जिसके बाद 31 वर्षीय चेप्टेगी की केन्याई अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां आज उनकी मौत हो गई।

बॉयफ्रेंड ने पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग

समाचार एजेंसी एपी के अनुसार एथलीट Rebecca Cheptegei और उनके प्रेमी के बीच भूमि विवाद को लेकर तीखी बहस हुई, जिसके बाद प्रेमी ने एथलीट पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इसको लेकर पुलिस ने भी जानकारी दी है। ट्रांस-नोजिया काउंटी पुलिस कमांडर जेरेमिया ओले कोसिओम ने कहा, “रेबेका के ब्वॉयफ्रेंड डिक्सन ने पेट्रोल से भरा एक जरीकेन खरीदा था और उसे रेबेका पर डाल दिया था। विवाद बढ़ने के बाद ब्वॉयफ्रेंड ने आग लगा दी। डिक्सन को भी जलने के घाव हो गए हैं। दोनों को केन्या के एल्डोरेट शहर के मोई टीचिंग एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है”।

कौन है Rebecca Cheptegei?

बता दें कि Rebecca Cheptegei का जन्म युगांडा में 22 फरवरी 1991 को हुआ था। मालूम हो कि वह साल 2010 से ही रनिंग कर रही है। इसके अलावा वह थाईलैंड के चियांग माई में वर्ल्ड माउंटेन और ट्रेल रनिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुकी हैं। मालूम हो कि एथलीट ने हाल ही में पेरिस ओलंपिक 2024 में हिस्सा लिया था।

युगांडा एथलेटिक्स फेडरेशन ने दी जानकारी

आपको बता दें कि युगांडा एथलेटिक्स फेडरेशन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि

“हमें आज सुबह अपनी एथलीट रेबेका चेप्टेगी के निधन की घोषणा करते हुए गहरा दुख हो रहा है, जो दुखद रूप से घरेलू हिंसा का शिकार हो गई थी। एक महासंघ के रूप में, हम ऐसे कृत्यों की निंदा करते हैं और न्याय की मांग करते हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

Russia Social Media Ban

फ़रवरी 12, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 12, 2026