---Advertisement---

बधाई हो! नेताओं और क्रिकेटर्स की सजी महफिल में एक हुए Rinku Singh Priya Saroj, इंगेजमेंट रिंग पहनने के बाद SP सांसद के आंखों से बहने लगे आंसू

Rinku Singh Priya Saroj Engagement: सपा सांसद प्रिया सरोज ने रिंकू सिंह के साथ सगाई कर ली है और सोशल मीडिया पर तमाम झलकियां चर्चा में है। इस सुपर जोड़ी को लोग बधाई दे रहे हैं लेकिन प्रिया सरोज का इमोशनल मोमेंट चर्चा में है। आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 8, 2025 4:06 अपराह्न

Rinku Singh Priya Saroj Engagement
Follow Us
---Advertisement---

Rinku Singh Priya Saroj Engagement: मौजूदा समय में अगर भारत के मशहूर क्रिकेटर्स की बात करें तो इसमें रिंकू सिंह का नाम टॉप पर शुमार है। अपनी जबरदस्त बैटिंग से सामने वाली टीम की बोलती बंद कर देने वाले रिंकू का नाम अक्सर लोगों के जुबान पर होता है। इस सब के बीच वह अपनी प्रेमिका प्रिया सरोज के साथ सगाई के बंधन में बंध गए हैं। सोशल मीडिया पर Rinku Singh Priya Saroj Engagement की तमाम झलकियां चर्चा में है जहां समाजवादी पार्टी के सांसद Priya Saroj के साथ Rinku Singh ने अपने एक नए सफर की शुरुआत की है। इस इंगेजमेंट सेरिमनी में क्रिकेटर्स से लेकर राजनेताओं तक को देखा गया लेकिन प्रिया सरोज का इमोशनल मोमेंट वायरल हो रहा है। आइए देखते हैं।

Rinku Singh Priya Saroj Engagement में सिंप्लिसिटी और सादगी ने जीता दिल

1 साल पहले दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी और ऐसे में अब वह अपने रिश्ते को एक और नाम देने के लिए तैयार हैं। रिंकू सिंह प्रिया सरोज इंगेजमेंट की तमाम झलकियां चर्चा में है जहां पिंक लहंगे में Priya Saroj नजर आई तो व्हाइट एथनिक ड्रेस में Rinku Singh भी दुल्हा वाइब्स देते दिखे हैं। इस दौरान प्रिया सरोज डायमंड नेकलेस और इयररिंग्स के साथ बैंगल्स को फ्लॉन्ट करती दिखी। सिंपल हेयर स्टाइल और न्यूड मेकअप में उनकी सादगी और खूबसूरती देखकर फैंस दीवाने हो रहे हैं और रिंकू सिंह के साथ प्रिया को बधाई देते हुए नहीं थक रहे हैं।

रिंकू सिंह के साथ सगाई करने के बाद इमोशनल हुई प्रिया सरोज का वीडियो वायरल

लखनऊ के सेंट्रम होटल में रिंकू सिंह प्रिया सरोज इंगेजमेंट हुई है जहां 300 लोगों की मौजूदगी बताई जा रही है। इस खास सामारोह में क्रिकेटर से लेकर राजनेताओं तक को देखा गया और करीबी दोस्तों के साथ राजनीति और क्रिकेट की दुनिया से चुनिंदा गेस्ट की मौजूदगी में दोनों ने नए सफर की शुरुआत की। इस सबके बीच Priya Saroj इंगेजमेंट रिंग पहनने के बाद भावुक नजर आई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान हमदम बने Rinku Singh उन्हें संभालते हुए नजर आए। दोनों के चेहरे पर खुशी की झलक साफ दिखाई दे रही है।

हमारी तरफ से भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज को रिंग सेरेमनी की हार्दिक बधाइयां।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gaon Gwala Yojana

फ़रवरी 26, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 26, 2026

फ़रवरी 26, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 26, 2026

Iron Deficiency

फ़रवरी 26, 2026

Delhi Katra Expressway

फ़रवरी 26, 2026