---Advertisement---

शॉकिंग! IPL 2026 के लाइव मैच में कप्तान Riyan Parag ने की घिनौनी हरकत, क्या राजस्थान रॉयल्स पर फिर गिरेगी BCCI की गाज?

Riyan Parag: मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने मैच के दौरान ऐसी घटना को अंजाम दिया, जो कि भारत में गैर-कानूनी है। ऐसे में बीसीसीआई इस हरकत की वजह से आरआर के कप्तान के खिलाफ कड़ा एक्शन ले सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 29, 2026 10:46 पूर्वाह्न

Riyan Parag
Follow Us
---Advertisement---

Riyan Parag: आईपीएल जिसे इंडियन प्रीमियर लीग कहते हैं, यह अब क्रिकेट के रोमांच के साथ कई कंट्रोवर्सी भी दे रहा है। मंगलवार को आरआर यानी राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला पंजाब किंग्स के साथ था। न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले इस मुकाबले में आरआर ने पंजाब को हराकर उनके विजय रथ को रोक दिया। मगर खुद की टीम का कप्तान विवादों में आ गया। जी हां, आरआर के कप्तान रियान पराग ने ड्रेसिंग रूम में वेपिंग यानी ई-सिगरेट का इस्तेमाल किया। इसके बाद उनकी यह शर्मनाक हरकत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।

रियान पराग की शर्मनाक हरकत पर बीसीसीआई लेगा सख्त एक्शन

बता दें कि यह घटना मैच की दूसरी पारी के 16वें ओवर में हुई, जब एक ब्रॉडकास्टर कैमरे ने कुछ पलों के लिए आरआर के कप्तान रियान पराग को ऐसी चीज के साथ दिखाया, जो वेप जैसी लग रही थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया, कई यूजर्स ने इस हरकत के लिए कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। आरआर के कप्तान ने मुकाबले में 16 गेंदों में 29 रन बनाए। जब टीम को उनकी जरूरत थी, वो आउट होकर पवैलियन लौट गए।

सनद रहे कि इससे पहले 10 अप्रैल को गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच था। मुकाबले के दौरान आरआर के मैनेजर रोमी भिंडर डगआउट के अंदर अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे थे, इसके बाद उनके खिलाफ बीसीसीआई यानी भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया और एक आधिकारिक सख्त चेतावनी दी। साथ ही 48 घंटे के अंदर कारण बताओ नोटिस जारी करके उनसे लिखित में जवाब मांगा। ऐसे में क्या एक बार फिर आरआर के सदस्य के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा सकता है?

रियान पराग के धांसू ऑलराउंडर ने पंजाब को दी पहली हार

वहीं, मुकाबले की बात करें, तो मुल्लांपुर स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का निर्णय लिया। ऐसे में पंजाब किंग्स पहले बल्लेबाजी करने उतरी। पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 222 रन बनाए। इस दौरान दोनों ओपनर्स ने अच्छी इनिंग खेली। इसके बाद आखिर में मार्कस स्टोइनिस ने आतिशी पारी खेली और अपनी टीम को बड़े स्कोर पहुंचाने में मदद की।

दूसरी ओर, जब आरआर 223 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने जबरदस्त इनिंग खेली। इसके बाद साउथ अफ्रीका ऑलराउंडर डोनोवन फरेरा ने तूफानी पारी खेलकर पंजाब को पहली हार दी। फरेरा ने 26 गेंदों में 52 रन बनाए, इस वजह से उन्हें ‘प्लेयर ऑफ दी मैच’ का अवार्ड दिया गया।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 29, 2026

Ganga Expressway

अप्रैल 29, 2026

WhatsApp

अप्रैल 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 29, 2026

King Charles

अप्रैल 29, 2026

Petrol-Diesel-Price-Hike

अप्रैल 29, 2026