---Advertisement---

ICC World Cup 2023 : वर्ल्ड कप में फिर इतिहास रचने के कगार पर हिटमैन रोहित शर्मा, तोड़ देंगे इन दो भारतीय दिग्गजों का रिकॉर्ड; जानें पूरी डिटेल

ICC World Cup 2023 : वर्ल्ड कप 2023 में भारत रोहित शर्मा की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन कर रहा है। वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत ने जीत से बेहतरीन आगाज किया। उसके बाद भारत ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान को करारी हार दी। भारतीय टीम 6 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर ...

Read more

Avatar of Sanjeev123

By: Sanjeev123

Published: अक्टूबर 17, 2023 7:36 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

ICC World Cup 2023 : वर्ल्ड कप 2023 में भारत रोहित शर्मा की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन कर रहा है। वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत ने जीत से बेहतरीन आगाज किया। उसके बाद भारत ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान को करारी हार दी। भारतीय टीम 6 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर है।

भारत को 2011 के बाद से वर्ल्ड कप ट्रॉफी का इंतजार है। ऐसे में फैंस को भारत के कप्तान रोहित शर्मा से बहुत उम्मीदें हैं। भारत ने अब तक दो बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर कब्जा किया है। पहले साल 1983 में कपिल देव की कप्तानी में भारत ने वर्ल्ड कप जीता। फिर साल 2011 में भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं रोहित बतौर कप्तान टीम को जीत ही नहीं दिला रहे बल्कि खुद भी बल्ले से ताबड़तोड़ प्रदर्शन कर रहे हैं।

रोहित ने वर्ल्ड कप 2023 के तीन मैचों में 72 के औसद से 217 रन बनाए। इतना ही नहीं वह टीम में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। भारत को 19 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाड़ी उतरना हैं। अगर रोहित ऐसे ही खेलते रहे तो वह एमएस धोनी और कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

धोनी को पीछे छोड़ सकते हैं रोहित

एमएस धोनी ने बतौर कप्तान 2011 वर्ल्ड कप में 241 रन बनाए। वहीं 2015 वर्ल्ड कप 237 रन बनाए। अगर रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ रन से अधिक रन बना लिए तो वह वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली श्रेणी में माही को पीछे बन छोड़ देंगे। वहीं अगर रोहित 87 रन बना लेते हैं तो वो कपिल देव को भी पीछे छोड़ देंगे।

19 अक्टूबर को भारत बनाम बांग्लादेश

ICC World Cup 2023 में भारत अपना चौथा मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ 19 अक्टूबर को खेलेगा। इससे पहले भारत ने 14 अक्टूबर को महमुकाबले में पाकिस्तान को हरा अपनी जीत की हैट्रिक लगाई थी। फिलहाल भारत 6 पॉइंट्स के साथ अंक तालिका में टॉप पर है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Shashi Tharoor

फ़रवरी 10, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 10, 2026

Leave a Comment