---Advertisement---

Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने एक बार फिर खोया आपा! टी20 क्लैश में शुभमन गिल के कारण रन आउट पर फूटा गुस्सा, देखे विडियो

Rohit Sharma रोहित शर्मा शर्मा ने एक बार फिर खोया आपा! टी20 क्लैश में शुभमन गिल के कारण रन आउट पर फूटा गुस्सा

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 12, 2024 12:50 अपराह्न

Rohit Sharma
Follow Us
---Advertisement---

Rohit Sharma: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे पहले टी-20 मुकाबले के दौरान रोहित शर्मा काफी ज्यादा गुस्से में नजर आए। इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 158 रन बनाए। जिसका पिछा करते हुए भारतीय टीम ने 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

रोहित शर्मा बिना खाता खोले लौटे पवेलियन

आपको बता दें कि रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में शून्य पर रन आउट होकर पवेलियन लौटते समय शुभमन गिल पर बरस पड़े थे। टीम इंडिया की तरफ से रोहित शर्मा और शुभमन गिल बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे, लेकिन दूसरी ही गेंद पर शुभमन और रोहित के बीच ऐसी गफलत हुई की रोहित शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। दरअसल रोहित शर्मा ने मिड ऑफ की दिशा में एक दमदार स्ट्रेट ड्राइव लगाया, लेकिन फिल्डर बिल्कुल सामने था और वह रन के लिए दौड़ पड़े। इस दौरान शुभमन गिल गेंद को देख रहे थे। रोहित देखते देखते शुभमन गिल के पास पहुंच गए और गिल वहीं खड़े रहे जिसके कारण रोहित शर्मा रनआउट हो गए।

https://twitter.com/shubhamchand768/status/1745465946972750202

भारतीय टीम ने जीता मुकाबला

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 158 रन बनाए। जिसका पिछा करते हुए भारतीय टीम ने 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत के लिए शिवम दुबे ने शानदार बैटिंग की उन्होंने 40 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 60 रन बनाए। दुबे की इस पारी में 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। साथ ही भारतीय गेंदबाजों ने अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान की टीम को ज्यादा रन नही बनाने दिया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 August 2026

अगस्त 29, 2026

Rain Alert 30 August 2026

अगस्त 29, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 29, 2026

Jharkhand News

अगस्त 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 29, 2026