---Advertisement---

Rohit Sharma: रोहित के बालों को ये क्या हो गया, देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Rohit Sharma: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपने विस्फोटक पारी और बेहतरीन कप्तानी के लिए जाने जाते हैं। हाल में ही खेले गए पहले वनडे के दौरान उन्होंने टीम को जीत दिलाने में अपना अहम् योगदान दिया । अब ऐसे में इन दिनों रोहित की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसमें ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: जुलाई 29, 2023 2:48 अपराह्न | Updated: जुलाई 30, 2023 11:06 पूर्वाह्न

rohit-sharma
Follow Us
---Advertisement---

Rohit Sharma: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपने विस्फोटक पारी और बेहतरीन कप्तानी के लिए जाने जाते हैं। हाल में ही खेले गए पहले वनडे के दौरान उन्होंने टीम को जीत दिलाने में अपना अहम् योगदान दिया । अब ऐसे में इन दिनों रोहित की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसमें उनके सर पर काफी कम बाल नजर आ रहे हैं।

बाल झड़ने के शिकार हुए रोहित शर्मा

भारत के बेहतरीन बल्लेबाज और वर्तमान में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की एक तस्वीर जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें उनके बाल काफी काम नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि रोहित की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने पहले वनडे में वेस्टइंडीज की टीम को 5 विकेटों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली थी। इस तस्वीर के वायरल होने की बाद फैंस रोहित शर्मा को हेयरप्लांट की सलाह दे रहे हैं। इस दौरान एक फैंस ने ट्वीट किया कि, ‘रोहित के बाल चिंता के कारण उड़ गए हैं। ‘

जीती थी टेस्ट सीरीज

कप्तान रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम ने अपने वेस्टइंडीज के दौरे पर हुए दो टेस्ट मैचों की सीरीज को 1-0 से जीता था। भारत ने वेस्ट इंडीज को लगातार दूसरी बार पटखनी देकर यह टेस्ट सीरीज अपने नाम की थी। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने हाल में खत्म हुए टेस्ट सीरीज के दौरान शतक भी लगाया था।

विश्व कप होगी अग्निपरीक्षा

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 इस बार अक्टूबर-नवम्बर के महीने में भारत में खेला जाना है। ऐसे में मेजबान होने के कारण भारतीय टीम पर ज्यादा दवाब होगा। आपको बता दें कि भारत ने साल 2011 में अपनी सरजमीं पर खेले गए विश्व कप में श्रीलंकन टीम को हराकर 28 सालों बाद ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। अब ऐसे में भारतीय टीम की अगुआई कर रहें रोहित शर्मा पर निश्चित रूप से विश्व कप को लेकर दवाब होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 29, 2026

Cristiano Ronaldo

अक्टूबर 29, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 27, 2026

Harry Kane

अक्टूबर 27, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 26, 2026

Anushka Sharma and Virat Kohli

अक्टूबर 26, 2026