---Advertisement---

RR Vs CSK IPL 2026: बिना MS Dhoni के मैदान पर उतरेगी सीएसके, ये 2 खिलाड़ी चल गए, तो बदल सकते हैं मैच का रुख; पढ़ें पूरी खबर

RR Vs CSK IPL 2026: सोमवार को आरआर बनाम सीएसके आईपीएल 2026 मुकाबले में दोनों ही टीम के ये 2 प्लेयर्स अपने दम पर किसी भी स्थिति को बदल सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 30, 2026 11:37 पूर्वाह्न

RR Vs CSK IPL 2026
Follow Us
---Advertisement---

RR Vs CSK IPL 2026: आईपीएल 2026 में सोमवार को सीजन का तीसरा और दो बड़ी टीमों का पहला मुकाबला खेला जाएगा। आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम में से एक सीएसके यानी चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर आरआर यानी राजस्थान रॉयल्स के साथ होगी। इस धाकड़ भिड़ंत के दौरान सीएसके के दिग्गज प्लेयर और टीम के थाला मतलब एमएस धोनी नहीं रहेंगे। जी हां, ऐसे में सीएसके अपने पहले मैच में बिना माही के खेलने उतरेगी। बता दें कि आरआर बनाम सीएसके आईपीएल 2026 मुकाबला असम के गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस धांसू मैच में 2 जबरदस्त खिलाड़ी अपने दम पर मैच की स्थिति बदल सकते हैं।

आरआर बनाम सीएसके आईपीएल 2026 मैच में फिर चमकेंगे वैभव सूर्यवंशी

पिछले सीजन में क्रिकेट फैन्स ने आईपीएल 2025 के दौरान एक किशोर बच्चे का तूफान देखा, तो आंखों पर यकीन नहीं हुआ। जी हां, हम वैभव सूर्यवंशी की बात कर रहे हैं। अपनी आतिशी बैटिंग की वजह से 14 वर्षीय इस खिलाड़ी ने देश में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के क्रिकेट दिग्गजों को अपना फैन बना लिया। इस युवा खिलाड़ी ने सिर्फ 7 मुकाबलों में 252 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 206.56 का रहा। टूर्नामेंट में उन्होंने 1 शतक और 1 अर्धशतक लगाया। साथ ही 24 लंबे-लंबे गगनचुंबी सिक्स भी लगाए। ऐसे में आरआर फैन्स को उनसे एक बार फिर से काफी उम्मीदें होंगी।

आरआर बनाम सीएसके आईपीएल 2026 मुकाबले में जलवा दिखाएंगे संजू सैमसन

दूसरी तरफ, सीएसके के पास भी आरआर का ही पूर्व खिलाड़ी है। हम संजू सैमसन की बात कर रहे हैं, जोकि पिछले साल तक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान थे। मगर इस वर्ष सीएसके में ट्रेड डील के जरिए आ गए। ऐसे में बिना एसएस धोनी के संजू सैमसन के ऊपर विकेटकीपिंग के साथ दमदार बल्लेबाजी की भी उम्मीद होगी। संजू ने हाल ही में टी20 विश्वकप में शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में उनकी फॉर्म सीएसके को फायदा पहुंचा सकती है। येलो आर्मी को उनसे काफी उम्मीदे होगी कि वह टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दें। मैच शाम को 7:30 बजे शुरू होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

मार्च 30, 2026

Mohan Yadav

मार्च 30, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 30, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 30, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 30, 2026

Rampur Viral Video

मार्च 30, 2026