---Advertisement---

SA20 2023: ‘फील्डर बना सुपरमैन’ पीछे भागते हुए Faf du Plessis ने हवा में उड़कर पकड़ लिया अद्भुत कैच, देखें Video

SA20 2023: साउथ अफ्रीका में चल रहे SA20 2023 टी20 लीग में अबतक हमें कुछ बेहतरीन कैच देखने को मिले हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है तो वहीं अब कल खेले गए मैच में भी एक बेहतरीन कैच हमें देखने को मिला जब जॉबबर्ग सुपर किंग्स के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 22, 2023 11:03 पूर्वाह्न

SA20 2023
Follow Us
---Advertisement---

SA20 2023: साउथ अफ्रीका में चल रहे SA20 2023 टी20 लीग में अबतक हमें कुछ बेहतरीन कैच देखने को मिले हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है तो वहीं अब कल खेले गए मैच में भी एक बेहतरीन कैच हमें देखने को मिला जब जॉबबर्ग सुपर किंग्स के कप्तान फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) ने एक गजब का कैच पकड़ा जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कल SA20 लीग का 17वां मैच सनराइजर्स ईस्टर्न केप बनाम जॉबर्ग सुपर किंग्स के बीच खेला गया था।

फाफ डु प्लेसिस ने लपका शानदार कैच

फाफ डु प्लेसिस दुनिया के सबसे बेहतरीन फील्डरों में से एक है। जो उन्होंने कल के मैच में एक बार फिर साबित किया और एक शानदार कैच लपक लिया। दरअसल, जब सनराइजर्स ईस्टर्न केप के ऑलराउंडर खिलाड़ी रूलोफ वैन डेर मर्व ने जॉबर्ग सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्ज़ी की गेंद को कवर के ऊपर से खेला और गेंद हवा में चली गई जिसके बाद डु प्लेसिस ने गेंद के पीछे बेहतरीन दौड़ लगाई और छलांग लगाकर एक शानदार कैच पकड़ लिया।

Also Read: IND VS NZ: टीम इंडिया की न्यूजीलैंड पर 8 विकेट से धमाकेदार जीत, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त

यहां देखें वीडियो:

मैच का हाल

SA20 लीग का 17वां मैच सनराइजर्स ईस्टर्न केप बनाम जॉबर्ग सुपर किंग्स के बीच खेला गया और इस मैच में सुपर किंग्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स की टीम 18.4 ओवर में में 127 रनों पर ही सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर किंग्स की टीम ने 5 विकेट से मैच जीत लिया। कल के मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले हारून फैंगिसो को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला जिन्होंने कल के मैच में 20 रन देकर 4 विकेट झटका।

Also Read: SA20 2023: सनराइजर्स हैदराबाद टीम की मालकिन KAVIYA MARAN के लिए लाइव मैच में आया शादी के लिए प्रपोजल, देखें शानदार VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026