---Advertisement---

Sachitra Senanayake: श्रीलंकन क्रिकेट में मचा भूचाल , मैच फिक्सिंग के आरोप में यह खिलाड़ी हुआ गिरफ्तार

Sachitra Senanayake: श्रीलंकन क्रिकेटर सचित्रा सेनानायके पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगा है। सेनानायके को इस आरोप के बाअद गिरफ्तार कर लिया गया है।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 6, 2023 11:49 अपराह्न | Updated: सितम्बर 7, 2023 5:56 पूर्वाह्न

Sachithra-Senanayake-5
Follow Us
---Advertisement---

Sachitra Senanayake: श्रीलंका के धुरंधर खिलाड़ी सचित्रा सेनानायके इन दिनों विवाद के चपेट में आ गए हैं। आपको बता दें कि सेनानायके पर श्रीलंका प्रीमियर लीग के दौरान मैच फिक्स करने का आरोप लगा है। सेनानायके पर आरोप है कि उन्होंने श्रीलंका प्रीमियर लीग 2020 के दौरान दो खिलाड़ियों को कथित तौर पर मैच फिक्स करने को लेकर उकसाया था। अब जाकर इस श्रीलंकन खिलाड़ी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सचित्रा सेनानायके पर लगा प्रतिबंध

आपको बता दें कि सचित्रा सेनानायके ने बीते गुरुवार को खेल भ्र्ष्टाचार इकाई के सामने सरेंडर कर दिया जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। सेनानायके पर आरोप है कि उन्होंने लंका प्रीमियर लीग 2020 के दौरान दो खिलाड़ियों को मैच फिक्सिंग का प्रलोभन दिया था। सेनानायके श्रीलंका के शीर्ष बल्लेबाजों में से एक हैं। सेनानायके ने अपने करियर के दौरान 1 टेस्ट और 49 वनडे सहित 24 टी 20 मैच खेले हैं।

2018 में किया था कमाल

आपको बता दें कि सचित्रा सेनानायके ने साल 2018 के दौरान श्रीलंका में खेले गए प्रीमियर लिमिटेड ओवर्स टूर्नामेंट के दौरान लीडिंग विकेटटेकर रहे थे। जनवरी 2012 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने वनडे करियर की शुरुआत करने वाले सेनानायके साल 2014 में खेली गयी टी 20 वर्ल्ड कप में विनिंग श्रीलंकन टीम के मेंबर रहे थे। आपको बता दें कि साल 2014 टी 20 वर्ल्ड कप फाइनल में श्रीलंका की टीम ने भारत को हराकर पहली दफा टी 20 विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी।

जाफना किंग्स ने जीता था 2020 श्रीलंका प्रीमियर लीग का खिताब

आपको बता दें कि श्रीलंका प्रीमियर लीग 2020 का खिताब जाफना किंग्स ने अपने नाम किया था। फाइनल में खेले गए मैच में जाफना किंग्स ने गॉल ग्लेडिएटर्स को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था। लंका प्रीमियर लीग को पहली बार साल 2020 में ही शुरू किया गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026