---Advertisement---

Lanka Premier League में होगी आज इन टीमों की भिड़ंत, यह फ्रेंचाइजी रह चुकी है एलपीएल की चैंपियन

Lanka Premier League 2023: लंका प्रीमियर लीग में आज होने वाले एक अहम् मैच में जाफना किंग्स का सामना बी लव कैंडी की टीम से होगा। आपको बता दें कि जाफना किंग्स एलपीएल की गत चैंपियन है। अभी टीम तालिका में शीर्ष पर चल रही है। एलपीएल के 15 वें मैच में भिड़ेगी जाफना किंग्स ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 12, 2023 11:40 पूर्वाह्न

LPL 2023........
Follow Us
---Advertisement---

Lanka Premier League 2023: लंका प्रीमियर लीग में आज होने वाले एक अहम् मैच में जाफना किंग्स का सामना बी लव कैंडी की टीम से होगा। आपको बता दें कि जाफना किंग्स एलपीएल की गत चैंपियन है। अभी टीम तालिका में शीर्ष पर चल रही है।

एलपीएल के 15 वें मैच में भिड़ेगी जाफना किंग्स और बी लव कैंडी

एलपीएल के आज (12 अगस्त) को होने वाले एक अहम् मैच में जाफना किंग्स का सामना तालिका में तीसरे स्थान पर चल रही बी लव कैंडी की टीम से होगा। आपको बता दें कि दोनों ही टीमों ने अपना पिछ्ला मुकाबला जीता था। जाफना किंग्स ने जहां पिछले मुकाबले में कोलम्बो स्ट्राइकर्स को मात दी थी तो वहीं बी लव कैंडी ने 8 अगस्त को खेले गए मुकाबले में गॉल टाइटंस को मात दी थी। जाफना किंग्स की टीम अभी एलपीएल तालिका में शीर्ष पर चल रही है और टीम इस मुकाबले को जीतकर अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखना चाहेगी।एक अन्य मुकाबले में दाम्बुला औरा का सामना कोलोंबो स्ट्राइकर्स की टीम से होगा।

वानिन्दु हसरंगा कर सकते हैं फिर से कमाल

आपको बता दें कि बी लव कैण्डी की टीम को अपने पिछले मुकाबले में जीत मिली थी। इसमें टीम के स्टार बल्लेबाज हसरंगा का बल्ला जमकर चला और उन्होंने 27 गेंदों में 64 रन बना डालें। अगर आज होने वाले मैच में हसरंगा का बल्ला फिर से चलता है तो बी लव कैंडी की टीम इस मैच में जाफना किंग्स पर भारी पर सकती है। आपको बता दें कि जाफना किंग्स ने साल 2022 में खेले गए एलपीएल के फाइनल मुकाबले में कोलंबो स्ट्राइकर्स को 2 विकेटों से हराकर खिताब अपने नाम किया था।जाफना किंग्स टीम अब तक हुए सभी एलपीएल सीजन की चैंपियन रह चुकी है। 2020 से शुरू हुए लंका प्रीमियर लीग काफी सफल लीगों में से एक रहा है और विदेशी खिलाड़ियों ने पिछले कुछ सीजन में अपने खेल से इस प्रतिष्ठित लीग में खूब धमाल मचाया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026