---Advertisement---

Lanka Premier League में होगा इन टीमों के बीच मुकाबला, जीतने पर इस टीम को हो सकता है सबसे ज्यादा फायदा

LPL 2023: इन दिनों लंका प्रीमियर लीग 2023 के मैच खेले जा रहे हैं।आपको बता दें कि आज (11 अगस्त ) को होने वाले ग्रुप मुकाबले में दाम्बुला औरा की टीम का सामना गॉल टाइटंस से होगा। दाम्बुला औरा और गॉल टाईटन्स के बीच वर्चस्व की भिड़ंत इन दिनों श्रीलंका में लंका प्रीमियर लीग के ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 11, 2023 12:47 अपराह्न | Updated: अगस्त 11, 2023 5:03 अपराह्न

LPL 2023..
Follow Us
---Advertisement---

LPL 2023: इन दिनों लंका प्रीमियर लीग 2023 के मैच खेले जा रहे हैं।आपको बता दें कि आज (11 अगस्त ) को होने वाले ग्रुप मुकाबले में दाम्बुला औरा की टीम का सामना गॉल टाइटंस से होगा।

दाम्बुला औरा और गॉल टाईटन्स के बीच वर्चस्व की भिड़ंत

इन दिनों श्रीलंका में लंका प्रीमियर लीग के मैच खेले जा रहे हैं। आपको बता दें कि इस दौरान मुकाबले काफी रोचक देखने को मिल रहे हैं। अब जाकर आज होने वाले ग्रुप मुकाबले में दाम्बुला औरा की टीम गॉल टाइटंस से भिड़ते नजर आयेगी। अगर दाम्बुला औरा की बात करें तो टीम ने हाल में ही अपने पिछले मैच में जाफना किंग्स को चारो खाने चित करते हुए 9 रनों की करारी शिकस्त दी थी तो वहीं गॉल टाइटंस को अपने पिछले मैच में बी लव कैंडी के हाथों 89 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। आपको बता दें कि दाम्बुला औरा की टीम इस समय तालिका में दूसरे पायदान पर मौजूद है और अगर वह गॉल टाइटंस से होने वाले मैच में जीतने में सफल हो जाती है तो निश्चित रूप से टीम के पास टॉप पर पहुंचने का एक अच्छा मौक़ा होगा।

लंका प्रीमियर लीग में विदेशी बल्लेबाजों की धूम

आपको बता दें कि इस समय लंका प्रीमियर लीग के मैचों में विदेशी क्रिकेटरों का बल्ला खूब बोल रहा है। पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब मालिक से लेकर बाबर आजम तक सभी विदेशी खिलाड़ी लंका प्रीमियर लीग में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब हो पाए हैं। बाबर आजम ने लंका प्रीमियर लीग में खेलते हुए हाल में ही टी 20 में अपने 10 शतक पूरे किये हैं और वह ऐसा कारनामा करने वाले पहले एशियाई बल्लेबाज भी हैं।आपको बता दें कि 2022 लंका प्रीमियर लीग में जाफना किंग्स ने खिताब पर कब्जा जमाया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026