---Advertisement---

ये Ronaldo ने क्या कर दिया, देखकर आप भी नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

Cristiano Ronaldo: पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टिआनो रोनाल्डो अपने बेहतररीन खेल के लिए जाने जाते हैं। आपको बता दें रोनाल्डो अभी अरब क्लब चैंपियंस कप में खेलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक प्रमोशनल वीडियो शूट के दौरान रोनाल्डो एक ब्रांड का नाम लेने में कई बार हिचकिचाते हैं। अब जाकर यह वीडियो सोशल ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 11, 2023 12:00 अपराह्न

ronaldo...
Follow Us
---Advertisement---

Cristiano Ronaldo: पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टिआनो रोनाल्डो अपने बेहतररीन खेल के लिए जाने जाते हैं। आपको बता दें रोनाल्डो अभी अरब क्लब चैंपियंस कप में खेलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक प्रमोशनल वीडियो शूट के दौरान रोनाल्डो एक ब्रांड का नाम लेने में कई बार हिचकिचाते हैं। अब जाकर यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

ब्रांड का नाम लेने में हिचकिचाये रोनाल्डो

पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टिआनो रोनाल्डो इन दिनों अल नसार क्लब के लिए खेल रहे हैं। आपको बता दें कि रोनाल्डो ने अपनी टीम को अरब क्लब चैंपियंस कप के फाइनल में पहुंचाने में मदद की है। अब जाकर रोनाल्डो की एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है जिसमें साफ़ साफ़ देखा जा सकता हैं कि एक ब्रांड का नाम लेने में रोनाल्डो कितनी बार हिचकिचाते है। इस दौरान रोनाल्डो अपनी हंसी भी नहीं रोक पाते हैं।

क्लब को पहुंचाया था फाइनल

रोनाल्डो ने हाल में ही अरब क्लब चैंपियंस कप में खेलते हुए सऊदी क्लब अल नसार को फाइनल में पहुंचाया था। सेमीफाइनल में उन्होंने इराक़ के क्लब अल शोरतो के खिलाफ एकमात्र गोल दागा था। फाइनल में अल नसार क्लब का सामना अपने हमवतन क्लब अल हिलाल के साथ होगा। फाइनल मुकाबला 12 अगस्त को किंग फहाद स्टेडियम, ताइफ़ में खेला जाएगा। रोनाल्डो इससे पहले रियल मेड्रिडऔर मैनचेस्टर यूनाइटेड क्लब के लिए खेल चुके हैं।

रोनाल्डो है फुटबॉल के बेताज बादशाह

आपको बताए दें कि रोनाल्डो ने फुटबॉल जगत में काफी नाम कमाया है। रोनाल्डो ने अपने करियर के दौरान करीब 32 ट्रॉफियां अपने नाम की है। रोनाल्डो ने चैंपियंस लीग के 183 मैचों में खेलते हुए 140 गोल दागे हैं जो एक रिकॉर्ड हैं। क्रिस्टिआनो रोनाल्डो को 5 बार बैलन डी और के खिताब से भी नवाजा जा चुका है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026