---Advertisement---

Shaheen Afridi हुए प्यार में क्लीन बोल्ड, निकाह के वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, Babar Azam ने इस अंदाज में दी बधाई

Shaheen Afridi Wedding: पाकिस्तान क्रिकेट के खिलाड़ी एक के बाद एक शादी करते नजर आ रहे हैं। वहीं, अब पाकिस्तान टीम के स्टार खिलाड़ी शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Afridi) ने भी पाक टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा अफरीदी से कल निकाह (Shaheen Afridi Wedding) कर लिया है। जिसके बाद उनके शादी ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: फ़रवरी 4, 2023 12:17 अपराह्न

Shaheen Afridi Wedding
Follow Us
---Advertisement---

Shaheen Afridi Wedding: पाकिस्तान क्रिकेट के खिलाड़ी एक के बाद एक शादी करते नजर आ रहे हैं। वहीं, अब पाकिस्तान टीम के स्टार खिलाड़ी शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Afridi) ने भी पाक टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा अफरीदी से कल निकाह (Shaheen Afridi Wedding) कर लिया है। जिसके बाद उनके शादी की वीडियो ने पूरे सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। शादी समारोह में पाक टीम के सभी खिलाड़ी पहुंचे और उनको खास अंदाज में बधाई दी। यहां तक की पाक टीम के कप्तान बाबर आजम भी शाहीन अफरीदी के शादी में पहुंचे।

सभी खिलाड़ी पहुंचे शादी में

पाकिस्तान टीम के बेहतरीन खिलाड़ी शाहीन शाह अफरीदी की शादी में सभी पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी पहुंचे। शाहीन की शादी कराची में एक मस्जिद में आयोजित हुई और जिसमें दुल्हन की रुखसती बाद में की जाएगी। लेकिन शादी के तुरंत बाद पार्टी भी रखा गया था जिसमें बाबर आजम से लेकर सभी पाक टीम के खिलाड़ी पहुंचे और उनको बधाई दी। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें देखा जा सकता है की सभी सभी खिलाड़ी शाहीन को गले मिलकर बधाई दे रहे हैं। वहीं, बाबर आजम ने कुछ अंदाज में गले लगे और उन्होंने उनको बधाई दी।

Also Read: ASIA CUP 2023: JAY SHAH और NAJAM SETHI के बीच एक अहम मीटिंग, एशिया कप की मेजबानी को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला

यहां देखें वीडियो:

क्लीन बोल्ड हो गए थे अफरीदी!

पाक टीम के यॉर्कर किंग शाहीन अफरीदी अपने टीम के ही पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी की बेटी को देखते ही अपना दिल हार बैठे थे। जिसके बाद धीरे-धीरे उन्होंने इस बात पर एक इंटरव्यू में जवाब देते हुए कहा था कि, ‘मुझे मेरा दिल मिल गया यही मेरे लिए काफी था।’ जिसके बाद बीते कल उनकी शादी हो गई है। आप को बता दें कि, शाहीन अफरीदी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में चोटिल हो गए थे जिसके बाद वह पाक टीम से बाहर चल रहे हैं और वह अब पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2023) में खेलते हुए नजर आएंगे।

Also Read: VIRAT KOHLI को लेकर इस पाकिस्तानी गेंदबाज ने दिया बड़ा बयान कहा- ‘बेटा जब तू अंडर 19 खेलता था तब तेरा बाप टेस्ट क्रिकेटर था’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026