Shahid Afridi: 15 साल बाद भी हार को पचा नहीं पा रहे पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर, बोले- ‘हम प्रेशर में आ गए’; सुनाई झूठी कहानी

Shahid Afridi: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और क्रिकेट जगत में 'लाला' के नाम से लोकप्रिय शाहिद अफरीदी ने 2011 वनडे विश्वकप सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर हैरान करने वाला दावा किया है।

Shahid Afridi

Photo Credit: Google

Shahid Afridi: आपको आज भी साल 2011 वनडे वर्ल्डकप के फाइनल मुकाबले में एमएस धोनी का वो सिक्स याद है? जिसके बाद भारत ने 28 सालों बाद एकदिवसीय विश्वकप का खिताब जीता था। इसके बाद टीम इंडिया ने कई आईसीसी विश्वकप जीत लिए, जिसमें 2024 टी20 विश्वकप और 2026 का टी20 विश्वकप के साथ 2025 की आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी भी शामिल है। मगर अब पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। पाक क्रिकेट टीम के ‘लाला’ और पूर्व ऑलराउंडर ने अपने दावे से सबको चकित कर दिया है।

Shahid Afridi ने 2011 वनडे विश्वकप सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर किया चौंकाने वाला दावा

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने एक पाक चैनल पर बताया, ‘उनकी टीम को इंडिया को हराने का भरोसा था, खासकर उनकी शुरुआत को देखते हुए, लेकिन मोहाली की भीड़ ने बहुत अधिक खराब माहौल बनाकर जल्द ही पासा पलट दिया। मुझे याद है 2011 में, जब हम चंडीगढ़ में इंडिया के खिलाफ सेमीफाइनल खेल रहे थे। हमने बहुत अच्छी शुरुआत की थी। मोहम्मद हफीज और कामरान अकमल ने 90 रन बनाए थे। उस समय हमारे पास कोई विकेट नहीं था। और एक कैप्टन के तौर पर भी हम आराम से बैठे थे, सोच रहे थे कि हम जीत जाएंगे। पहला विकेट गिर गया। उसके बाद, जिस तरह से भीड़ ने इंडियन टीम का साथ दिया और उन्होंने जिस तरह से लड़ाई लड़ी, मेरे कुछ बैट्समैन कांप रहे थे।’

शाहिद अफरीदी ने सुनाई झूठी कहानी, जानें असली आंकड़े

क्रिकेट जगत में पॉपुलर ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने कहा, ‘एक लीडर और कैप्टन के तौर पर, मैं हफीज को आउट होते हुए देख रहा था। और फिर हमारे प्लेयर्स हर बॉल पर स्ट्रगल कर रहे थे। क्योंकि उनके पीछे बहुत शोर था। हम बहुत ज्यादा प्रेशर में थे।’

अगर क्रिकेट हिस्ट्री को देखें, तो मोहाली में खेले गए साल 2011 वनडे विश्वकप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 260 रन बनाए थे। इसके बाद पाकिस्तान की टीम 261 रनों का पीछा करने उतरी थी और 231 के स्कोर पर ऑलराउट हो गई थी। ऐसे में टीम इंडिया ने 29 रनों से सेमीफाइनल मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी। ऐसे में शाहिद अफरीदी के दावे की बात करें, तो उनका दावा पूरी तरह से झूठा है, क्योंकि सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान का पहला विकेट 44 रनों पर गिर गया था। कामरान अकमल सबसे पहले आउट हुए थे। इसके बाद 70 के स्कोर पर मोहम्मद हफीज भी आउट हो गए थे।

Exit mobile version