---Advertisement---

Shoaib Akhtar: 24 घंटे भी नहीं टिके पाकिस्तान के रावलपिंडी एक्सप्रेस, ‘नाकाबिल और जाहिल’ से सीधे Mohsin Naqvi भाई पर पहुंचे पूर्व पाक खिलाड़ी; कही ये बात

Shoaib Akhtar: पाकिस्तान के पूर्व तेज बॉलर शोएब अख्तर पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी को लेकर दिए अपने बयान से पलट गए। रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से लोकप्रिय पूर्व पाक खिलाड़ी ने पीसीबी प्रमुख को भाई था।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 17, 2026 10:53 पूर्वाह्न

Shoaib Akhtar
Follow Us
---Advertisement---

Shoaib Akhtar: भारत से हारने के बाद पाकिस्तान के कई पूर्व खिलाड़ियों ने अपनी टीम पर जमकर भड़ास निकाली। इसमें पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का भी नाम है। क्रिकेट गलियारों में रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से लोकप्रिय शोएब अख्तर ने पीसीबी यानी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी को बीते दिन बहुत उल्टा-सीधा कहा था। मगर 24 घंटे से भी कम टाइम में सुपरफास्ट बॉलर ने अपने बयान से पलटी मार ली। शोएब अख्तर ने अपने हालिया बयान में पीसीबी चीफ को भाई कहते हुए अपने बयान से पीछे हट गए।

अपने बयान पर 24 घंटे भी नहीं टिके रावलपिंडी एक्सप्रेस Shoaib Akhtar

‘NDTV’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा, ‘मैंने “नाकाबिल और अनपढ़” शब्दों का इस्तेमाल पाकिस्तान में खेल के बड़े संदर्भ में किया था, न कि मोहसिन नकवी “भाई” के लिए। ऐसा लगा जैसे मैंने वे शब्द उनके लिए कहे थे। मैंने जिस नाकाबिलियत वाले टॉपिक पर बात की, वह एक बड़े नजरिए से था, कि ऐसा आदमी किसी भी इंस्टीट्यूशन को बर्बाद कर सकता है। मेरा इशारा मोहसिन नकवी की तरफ नहीं था, बल्कि इंटरनेशनल क्रिकेट चलाने वाले टॉप अधिकारियों की तरफ था। लेकिन टेलीविजन चैनल ने इसे तोड़-मरोड़कर पेश किया।’

उन्होंने कहा, ‘उसी प्रोग्राम में, मैंने यह भी कहा कि हमें मोहसिन नकवी के बारे में गलत बातें नहीं कहनी चाहिए, वह एक अच्छे आदमी हैं। वह पाकिस्तान क्रिकेट की मदद करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें सही सलाह नहीं मिलती।’

शोएब अख्तर ने भारत से हारने के बाद मोहसिन नकवी को कहा था भला-बुरा

गौरतलब है कि आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप में भारत से हारने के बाद पाकिस्तान के पूर्व बॉलर शोएब अख्तर ने पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी को नाकाबिल और अनपढ़ था। साथ ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम के प्रबंधन क्षमता पर सवाल उठाते हुए टीम में शामिल कई खिलाड़ियों को बाहर निकालने की वकालत की थी। इसमें पूर्व कप्तान बाबर आजम और शाहीन अफरीदी जैसे खिलाड़ियों का नाम शुमार है। साथ ही कहा था कि यह खिलाड़ी अब पाकिस्तानी टीम में फिट नहीं बैठते हैं, इनकी जगह पर नए लोगों को टीम में अवसर मिलना चाहिए।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral News

अप्रैल 4, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 4, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 4, 2026

America-Iran War

अप्रैल 4, 2026

INS Aridhaman

अप्रैल 4, 2026

LPG Crisis

अप्रैल 4, 2026