---Advertisement---

Shoaib Akhtar: ‘PCB को बेवकूफ बनाने के लिए मजबूर होना पड़ा’, पाकिस्तान के रावलपिंडी एक्सप्रेस ने डोपिंग की बात मानी; लोगों ने दी तीखी प्रतिक्रिया

Shoaib Akhtar: पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शोएब अख्तर ने डोपिंग की बात स्वीकारते हुए क्रिकेट जगत में हड़कंप मचा दिया है। पाकिस्तान के रावलपिंडी एक्सप्रेस के खुलासे के बाद लोगों ने तीखी आलोचना की।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 24, 2026 5:06 अपराह्न

Shoaib Akhtar
Follow Us
---Advertisement---

Shoaib Akhtar: पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाजों में शुमार रहे पूर्व खिलाड़ी शोएब अख्तर ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। पाकिस्तान के रावलपिंडी एक्सप्रेस के खुलासे के बाद क्रिकेट जगत में तहलका मच सकता है। पाक के पूर्व खिलाड़ी शोएब अख्तर ने डोपिंग की बात स्वीकार करते कहा, ‘सकलैन मुश्ताक और मैंने शर्त लगाई थी कि पाकिस्तान के 1998-99 के इंडिया टूर के दौरान सचिन का विकेट कौन लेगा। हमारे दोनों घुटनों ने जवाब दे दिया था। हम खुद को एक्टिव रखने के लिए चुपके से बैन गोलियां और इंजेक्शन ले रहे थे।’

Shoaib Akhtar ने लाइव प्रोग्राम में डोपिंग लेने की बात स्वीकारी

पाकिस्तान के पूर्व फास्ट बॉलर शोएब अख्तर ने एक लाइव प्रोग्राम में कहा, ‘दबाव की वजह से खिलाड़ियों को डोपिंग के जरिए अपनी चोटें छिपाने और सीनियर क्रिकेटरों के साथ-साथ पीसीबी यानी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को बेवकूफ बनाने के लिए मजबूर होना पड़ा।’ रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से लोकप्रिय शोएब अख्तर ने कहा, ‘अगर सीनियर्स को पता चल जाता, तो वे सकलैन को ड्रॉप कर देते, और मेरे मामले में, मैं पहले से ही लगातार प्रेशर में था। वे बस मुझे हटाने का कोई बहाना ढूंढ रहे थे। इसलिए हमने मैदान पर बने रहने के लिए सब कुछ चुपचाप किया।’ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर ‘Brutal Truth’ नाम के अकाउंट से एक वीडियो साझा की गई है।

शोएब अख्तर के खुलासे पर यूजर्स ने दी तीखी प्रतिक्रियाएं

वहीं, शोएब अख्तर के इस बड़े खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने तीखे रिएक्शन दिए। एक यूजर ने कहा, ‘स्टेरॉयड ले के भी वर्ल्ड कप नहीं लाते थे ये लोग।’ वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बिना स्टेरॉयड के ये लोग नीदरलैंड से भी हार जाएं लोल।’

मालूम हो कि पीसीबी ने शोएब अख्तर के साथ मोहम्मद आसिफ को प्रतिबंधित नैंड्रोलोन के लिए टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद साल 2006 में निलंबित कर दिया था। साथ ही पीसीबी ने दोनों ही खिलाड़ियों को 2006 की चैंपियंस ट्रॉफी से भी हटा दिया था।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nepal floods

अगस्त 28, 2026

Viral Video

अगस्त 28, 2026

PM Modi Uzbekistan Visit

अगस्त 28, 2026

Strait of Hormuz

अगस्त 27, 2026

Nepal Flood

अगस्त 27, 2026

Anil Chauhan

अगस्त 26, 2026