---Advertisement---

डेविड मिलर के ब्लंडर से पहले ही Shubman Gill ने बना लिया था खास प्लान, जानिए कैसे लिखी गई गुजरात टाइटंस की जीत की पटकथा

Shubman Gill: दिल्ली के मैदान पर गुजरात ने दिल्ली कैपिटल्स को एक रन से हरा दिया। मैच के बाद जीटी के कप्तान शुभमन गिल ने डेविड मिलर के खिलाफ खास योजना की जानकारी दी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 9, 2026 10:55 पूर्वाह्न

Shubman Gill
Follow Us
---Advertisement---

Shubman Gill: बुधवार को आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। दिल्ली का अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम और डीसी यानी दिल्ली कैपिटल्स बनाम जीटी यानी गुजरात टाइटंस का मैच दर्शकों के लिए यादगार साबित हो गया। क्रिकेट लवर्स इस मैच को कभी नहीं भूल पाएंगे। गुजरात ने आईपीएल 2026 में पहली जीत हासिल की, मगर दर्शकों के लिए दोनों टीमे जीत गई। साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज डेविड मिलर ने दिल्ली को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की। मगर अंत में गुजरात जीत गई। मुकाबला खत्म होने के बाद जीटी के कप्तान शुभमन गिल ने अपनी विशेष योजना का खुलासा किया।

कप्तान शुभमन गिल ने बताया क्या था मिलर के खिलाफ टीम का प्लान

मैच के बाद गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल ने बिना किसी लाग-लपेट के यह स्वीकार किया कि मिलर के एक रन को लेने से मना करने पर उनकी टीम को यह महसूस हुआ कि अब वे मैच जीत सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘बेशक, हमने जो तीनों मैच खेले, वे सभी आखिरी ओवर तक चले, लेकिन जीत हासिल करके बहुत खुशी हुई। जब मिलर ने सिंगल नहीं लिया, तो मुझे लगा कि हमारे पास जीतने का मौका है। हमने तय किया कि यॉर्कर डालें या धीमी गेंद, लेकिन विकेट जिस तरह से खेल रहा था, उसे देखते हुए धीमी गेंद पर शॉट लगाना मुश्किल होता। इस विकेट पर 210 रन का स्कोर औसत से 10-15 रन ज्यादा था और अगर हम अच्छी गेंदबाजी करते हैं, तो हम यह मैच जीत सकते हैं।’

शुभमन गिल ने डेविड मिलर की आतिशी पारी को किया खराब

वहीं, मुकाबले की बात करें, तो दिल्ली की टीम ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग का निर्णय लिया। गुजरात ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 210 रन बना दिए। इस दौरान गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने 45 गेंदों में 70 रनों की शानदार पारी खेली। साथ ही जॉस बटलर ने 52 रन और वॉशिगटन सुंदर ने 55 रनों की अहम इनिंग खेली।

इसके बाद दिल्ली की तरफ से केएल राहुल ने 52 गेंदों में 92 रनों का आतिशी पारी खेली। आखिर में डेविड मिलर ने दिल्ली को जीत दिलाने का प्रयास किया। मगर 20 बॉलों में 41 रन बनाकर नाबाद ही रहे। दरअसल, दिल्ली को अंतिम 2 गेंदों में 2 रनों की जरूरत थी। मगर 5वीं बॉल पर मिलर ने सिंगल नहीं लिया, इसके बाद जीटी के पेस बॉलर प्रसिद्ध कृष्णा की अंतिम गेंद पर साउथ अफ्रीकी बैटर ने रन लेने की कोशिश की, मगर दूसरी तरफ कुलदीप यादव रन आउट हो गए और गुजरात एक रन से मैच जीत गई।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heatwave Alert 25 May 2026

मई 24, 2026

कल का मौसम 25 May 2026

मई 24, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 24, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 24, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 24, 2026

Anurag Dhanda

मई 24, 2026