---Advertisement---

Cricket Viral Video : सिराज की गेंद पर दंग रह गए पाक बल्लेबाज, देखें किस तरह फंसाकर किया आउट

Cricket Viral Video : भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत के टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। भारत का शुरआती ओवर जसप्रीत बुमराह ने डाला। लेकिन अगले ही ओवर में सिराज की गेंदबाजी ने पाकिस्तान को रफ्तार पकड़ा दी। दूसरे ओवर में पाकिस्तान ने 16 रन बटोरे। ...

Read more

Avatar of Sanjeev123

By: Sanjeev123

Published: अक्टूबर 14, 2023 11:34 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Cricket Viral Video : भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत के टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। भारत का शुरआती ओवर जसप्रीत बुमराह ने डाला। लेकिन अगले ही ओवर में सिराज की गेंदबाजी ने पाकिस्तान को रफ्तार पकड़ा दी। दूसरे ओवर में पाकिस्तान ने 16 रन बटोरे।

लेकिन 8 वें ओवर की आखिरी गेंद पर सिराज ने कमाल की गेंद फेंकी और भारत को पहला विकेट दिलाया। सिराज ने अब्दुलाह शफीक को एलबीडब्लू कर पवेलियन भेज दिया। उनकी इस गेंद से पाक बल्लेबाज दंग रह गए। अब्दुल्लाह शफीक 24 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए। सिराज ने भारत के लिए पहला विकेट चटकाकर जोशीले अंदाज में सेलिब्रेट किया। दरअसल सिराज के पहले ओवर में इमाम ने 3 चौके लगाए थे। जिसके बाद लग रहा था कि सिराज इस बार कमाल नहीं दिखा पाएंगे। लेकिन उनकी इस सफलता के बाद लोगों ने जमकर जश्न मनाया।

कप्तान से की बातचीत

सिराज ने 8 वें ओवर को पहली गेंद डालने से पहले कप्तान रोहित शर्मा से बातचीत की। रोहित ने सिराज को गेंदबाजी पर सलाह दी। उनकी सलाह मानकर सिराज ने गेंद डाली और आखिरी गेंद पर शफीक को चलता किया।

मैच में हुई शुभमन की वापसी

भारत बनाम पाकिस्तान मैच फैंस के लिए खुशखबरी लेकर आया। भारत के स्टार ओपनर शुभमन गिल की मैदान पर वापसी हो गई है। उन्होंने दो मैचों के लंबे इंतजार के बाद आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में डेब्यू किया। गिल डेंगू के चलते वर्ल्ड कप 2023 के मैचों का हिस्सा नहीं थे। फिलहाल अब वह मैदान पर वापस आ चुके हैं, फैंस की उनके पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन पर नज़र रहेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Imran Khan

अगस्त 29, 2026

Cristiano Ronaldo

अगस्त 12, 2026

Rishabh Pant

अगस्त 8, 2026

Hardik Pandya

अगस्त 2, 2026

Commonwealth Games 2026

अगस्त 1, 2026

Virat Kohli

जुलाई 24, 2026

Leave a Comment