---Advertisement---

भारत से करारी हार के बाद Srilanka के खेल मंत्री का अहम फ़ैसला, किया सबका काम तमाम

ICC ODI World Cup 2023 : 2 नवंबर को हुए वर्ल्ड कप मुक़ाबले में भारत ने Srilanka को बुरी तरह हराया। इस मुक़ाबले में भारत ने श्रीलंका को 302 रन से मात दी। विश्व कप में भारत से शर्मनाक हार के श्रीलंका के खेल मंत्री रोशन रणसिंघे ने सोमवार को राष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड को बर्खास्त ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: नवम्बर 6, 2023 2:39 अपराह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

ICC ODI World Cup 2023 : 2 नवंबर को हुए वर्ल्ड कप मुक़ाबले में भारत ने Srilanka को बुरी तरह हराया। इस मुक़ाबले में भारत ने श्रीलंका को 302 रन से मात दी। विश्व कप में भारत से शर्मनाक हार के श्रीलंका के खेल मंत्री रोशन रणसिंघे ने सोमवार को राष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड को बर्खास्त कर दिया। साथ ही श्रीलंका की 1996 विश्व विजेता टीम के कप्तान अर्जुन रणतुंगा को एक नए अंतरिम बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नए पैनल में कौन हैं शामिल?

Srilanka के खेल मंत्री ने नई समिति का गढ़न किया है। इस सात सदस्यीय नए पैनल में एक रिटायर्ड सुप्रीम कोर्ट जज और एक पूर्व बोर्ड अध्यक्ष भी शामिल हैं। यह कदम बोर्ड के दूसरे सबसे बड़े अधिकारी, सचिव मोहन डी सिल्वा के पद छोड़ने के एक दिन बाद उठाया गया । पिछले सप्ताह भारत से श्रीलंका की विश्व कप में 302 रन से हार के बाद खेल मंत्री रणसिंघे ने सार्वजनिक रूप से पूरे बोर्ड के इस्तीफे की मांग की थी।

खेलमंत्री का बयान

पुरानी बोर्ड को बर्खास्त करने और नए का गढ़न करते हुए Srilanka मीडिया को जारी पत्र में खेल मंत्री रणसिंघे ने कहा- श्रीलंका क्रिकेट खिलाड़ियों के अनुशासनात्मक मुद्दों, प्रबंधन भ्रष्टाचार, वित्तीय कदाचार और मैच फिक्सिंग के आरोपों की शिकायतों से घिरा हुआ है। मंत्री को आईसीसी द्वारा उस तीन सदस्यीय पैनल को वापस लेने के लिए मजबूर किया गया था जिसे उन्होंने पिछले महीने बोर्ड में कथित भ्रष्टाचार की जांच के लिए नियुक्त किया था, क्योंकि इसे राजनीतिक हस्तक्षेप माना गया था।

भारत ने श्रीलंका को चटाई धूल

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए भारत बनाम श्रीलंका World Cup मुक़ाबले में भारत के श्रीलंका को करारी हार दी। भारत ने इस मुक़ाबले में 302 रन से श्रीलंका को हराया। इस मुक़ाबले में मोहम्मद शमी की गेंदबाज़ी के आगे श्रीलंका के बल्लेबाज़ पस्त नज़र आए। शमी ने इस मुक़ाबले में 5 विकेट चटकाए थे। वहीं भारतीय गेंदबाज़ों के शानदार प्रदर्शन से श्रीलंका 55 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kirti Azad

मार्च 11, 2026

Surya Kumar Yadav

मार्च 10, 2026

BCCI

मार्च 10, 2026

Gautam Gambhir

मार्च 10, 2026

Shoaib Akhtar

मार्च 10, 2026

India T20 World Cup Win

मार्च 9, 2026