---Advertisement---

IND vs NZ: मैच के दौरान Suryakumar Yadav के फैंस ने किया ‘किसी ने मेरा दिल सुटया’ गाने पर जबरदस्त डांस, देखें वीडियो

IND vs NZ:भारत और न्यूजीलैंड के बीच कल रांची में टी20का बेहतरीन मुकाबला खेला गया । न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 176 रन बनाए । मैच की शुरुआत भारत की तरफ से कुछ खास नहीं रही लेकिन भारतीय बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव ने यहां भी कीवियों के छक्के ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: जनवरी 28, 2023 11:29 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

IND vs NZ:भारत और न्यूजीलैंड के बीच कल रांची में टी20का बेहतरीन मुकाबला खेला गया । न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 176 रन बनाए । मैच की शुरुआत भारत की तरफ से कुछ खास नहीं रही लेकिन भारतीय बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव ने यहां भी कीवियों के छक्के छुड़ा दिए । उनके इस दमदार बैटिंग को देखते हुए आईसीसी ने साल 2022 के लिए ‘मेन्स टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ के लिए चुना है। सूर्या ने साल 2022 में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी । आपको बता दें कि इस भारतीय बल्लेबाज ने अभी तक 45 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले है ।

सूर्य कुमार यादव को देख दर्शकों ने गाया गाना

रांची में खेले जा रहें टी20 मैच के समय सूर्य कुमार यादव का जलवा देखने को मिला । आज के समय में सूर्य कुमार यादव की फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ गई है । कल हुए मैच के दौरान बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव के फैंस ने जमकर मजे लिए। आपको बता दें कि जिस समय सूर्य कुमार यादव बाउंड्री के पास फील्डिंग कर रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उन्हें देख गाना गाया ‘किसी ने मेरा दिल सुटया, सूर्या’। अपने फैंस को यह गाना गाते देख सूर्या भी खुश दिखें और ताली बजाकर उनका अभिवादन किया । वहीं अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ।

Also Read: ICC ने किया ऐतिहासिक फैसला, विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में सभी अंपायर और रेफरी रहेंगी महिला, तीन भारतीय महिलाओं को मिली जगह

सूर्य कुमार यादव ने की शानदार बल्लेबाजी

न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए मैच में भारतीय टीम भले ही 22 रनों से हार गई हो लेकिन सूर्य कुमार यादव ने एक बेहतरीन बल्लेबाजी की।आपको बता दें कि सूर्य कुमार यादव ने इस मैच में 34 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली, इस दौरान सूर्या ने 6 शानदार चौके और 2 जबरदस्त छक्के लगाए।सूर्य कुमार ने पहले तो बल्लेबाजी से सबका मनोरंजन किया उसके बाद उनके द्वारा अच्छी फील्डिंग भी देखने को मिली।

Also Read: ILT20 2023: उम्र 35 लेकिन कैच पकड़ने में चीते जैसी फुर्ती, KIERON POLLARD ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच, VIDEO देख हो जाएंगे हैरान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026