---Advertisement---

T20 World Cup Super 8: जिम्बाब्वे और वेस्ट इंडीज को हल्के में नहीं ले सकती इंडिया, जानें सेमीफाइनल में पहुंचने की क्या हैं सभी संभावनाएं

T20 World Cup Super 8: भारतीय टीम अगर जिम्बाब्वे और वेस्ट इंडीज को सुपर-8 राउंड में हरा भी देती है, तो भी सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इस टीम की जीत की दुआ मांगनी होगी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 24, 2026 10:58 पूर्वाह्न

T20 World Cup Super 8
Follow Us
---Advertisement---

T20 World Cup Super 8: भारतीय टीम को अपनी पिछली हार के दर्द को भूलना ही होगा। साथ ही आगामी जिम्बाब्वे और वेस्ट इंडीज के खिलाफ मुकाबलों को हर हाल में जीतना होगा। मगर क्या इंडियन टीम के लिए यह सब इतना आसान होगा? क्या सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया इतिहास रच पाएगी? भारत की बल्लेबाजी अभी भी कई संकटों से घिरी हुई है। ऐसे में जिम्बाब्वे और वेस्ट इंडीज जैसी टीमें, जो कभी भी सरप्राइज कर सकती हैं, उन्हें बिल्कुल भी हल्के में नहीं लिया जा सकता है। टी20 विश्वकप सुपर 8 में भारत को 26 फरवरी और 1 मार्च को अपने अगले मैच खेलने हैं।

T20 World Cup Super 8: क्या है भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने के समीकरण?

अगर टी20 विश्वकप सुपर 8 में इंडिया अपने दोनों मैच जीत भी जाती है, तो भी उसे दूसरी टीम पर निर्भर रहना होगा। जी हां, आपने सही पढ़ा, भारत अपने बचे हुए दोनों मुकाबले जीतने के बाद भी दक्षिण अफ्रीका पर डिपेंड है। साउथ अफ्रीका अगर वेस्ट इंडीज और जिम्बाब्वे को हराती है, तो ही इंडिया 4 अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। ऐसे में साफ है कि भारत को दुआ करनी होगी कि दक्षिण अफ्रीका अपने बचे हुए दोनों मुकाबले जीत जाए।

वहीं, अगर भारतीय टीम अपने बचे हुए 2 मैचों में से सिर्फ 1 ही मुकाबला में जीत हासिल करती है, तो सेमीफाइनल में पहुंचने की राह काफी कठिन हो जाएगी। ऐसे में टीम इंडिया को अपनी नेट रन रेट को काफी बेहतर करना होगा। इसलिए साफ है कि इंडिया को अपने दोनों मुकाबलों में जीत के साथ साउथ अफ्रीका की जीत की कामना भी करनी होगी।

इसके अलावा, तीसरे समीकरण की बात करें, अगर दक्षिण अफ्रीका की टीम अपने बचे हुए दोनों मैच हार जाती है और इंडिया अपने दोनों मुकाबले जीत जाती है। ऐसी स्थिति में भारत और वेस्ट इंडीज के 4-4 प्वॉइंट्स हो जाएंगे। ऐसे में टीम इंडिया 4 अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंच सकती है।

टी20 विश्वकप सुपर 8 में जिम्बाब्वे और वेस्ट इंडीज को हल्के में नही ले सकती इंडिया

भारत की टीम अभी सुपर 8 में 0 अंक के साथ तीसरे पायदान पर है। वहीं, वेस्ट इंडीज 2 अंकों के साथ पहले नंबर पर काबिज है। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम दूसरे स्थान पर है और उनके भी 2 अंक है। वहीं, भारतीय टीम की बात करें, जिम्बाब्वे की टीम टी20 विश्वकप में इंडिया की जमीन पर पहली बार भारत के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। ऐसे में जिम्बाब्वे को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लिया जा सकता है। वहीं, दूसरी तरफ, वेस्ट इंडीज के प्रदर्शन को बिल्कुल भी इग्नोर नहीं किया जा सकता है। 2016 में वेस्ट इंडीज ने भारत को सेमीफाइनल में हरा दिया था। ऐसे में भारतीय टीम को दोनों ही मुकाबलों में सावधान रहकर दमदार प्रदर्शन करना होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Vaibhav Suryavanshi

मई 29, 2026

IPL 2026

मई 28, 2026

IPL 2026

मई 27, 2026

Arjun Tendulkar

मई 24, 2026

Rishabh Pant

मई 20, 2026